Monday, February 23, 2026
Homeराजस्थानमकराना में नवनियुक्त महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष का स्वागत समारोह

मकराना में नवनियुक्त महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष का स्वागत समारोह

मकराना। डीडवाना-कुचामन जिला महिला कांग्रेस की नवनियुक्त जिलाध्यक्ष श्रीमती कोमल लाडना के मनोनयन पर मकराना विधायक एवं जिला कांग्रेस कमेटी (DCC) अध्यक्ष ज़ाकिर हुसैन गेसावत के निवास स्थान पर भव्य स्वागत एवं अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर विधायक गेसावत सहित कांग्रेस के वरिष्ठ पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने लाडना का माल्यार्पण कर अभिनंदन किया तथा उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएँ दीं।

महिला सशक्तिकरण को मिलेगी नई दिशा

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक ज़ाकिर हुसैन गेसावत ने कहा कि श्रीमती कोमल लाडना की नियुक्ति से जिले में महिला कांग्रेस को नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि लाडना के नेतृत्व में संगठन की रीति-नीति और कांग्रेस की जनहितकारी विचारधारा को बूथ स्तर तक प्रभावी ढंग से पहुँचाया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि राजनीति में महिलाओं की सशक्त भागीदारी ही सुदृढ़ लोकतंत्र और प्रगतिशील समाज की आधारशिला है।

वरिष्ठ पदाधिकारियों की रही उपस्थिति

इस गरिमामयी अवसर पर मकराना ग्रामीण कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष दिलीप सिंह चौहान, मकराना शहर कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष नाथूराम मेघवाल, बिरदाराम नायक, रामचंद्र, जगदीश राय, कैलाश लाडना, हनुमानराम, शिवपाल सिंह, गंगाराम मेघवाल, रमेश लाडना, छोटूराम गौड़, शांतिदेवी, नेनीचंद, शोकत सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। उपस्थित सभी पदाधिकारियों ने संगठन के प्रति अपनी निष्ठा दोहराते हुए आगामी सांगठनिक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी का संकल्प लिया।

शीर्ष नेतृत्व का जताया आभार

श्रीमती कोमल लाडना ने अपनी नियुक्ति पर शीर्ष नेतृत्व एवं विधायक गेसावत का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे जिले में महिला कांग्रेस संगठन को और अधिक सशक्त एवं व्यापक बनाने के लिए निरंतर कार्य करेंगी। उन्होंने महिलाओं को संगठन से जोड़कर जमीनी स्तर पर मजबूती प्रदान करने का विश्वास भी दिलाया।


Discover more from THAR CHRONICLE

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

RELATED ARTICLES

Leave a Reply

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments