पादूकलां। कस्बे में रविवार को भक्ति और उत्साह का अनूठा माहौल देखने को मिला, जब मैराथन युवा संघ का 11 सदस्यीय जत्था दो दिवसीय दर्शन यात्रा के लिए खाटू धाम रवाना हुआ। बाबा श्याम के जयकारों और ढोल-नगाड़ों की गूंज के बीच श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर निशान लेकर प्रस्थान किया।
संघ अध्यक्ष अमरचंद सारस्वत ने बताया कि यह यात्रा आस्था, एकता और आध्यात्मिक ऊर्जा का प्रतीक है। जत्था खाटू धाम पहुंचकर बाबा श्याम के दर्शन करेगा और क्षेत्र की सुख-समृद्धि व खुशहाली की कामना करेगा।
रवाना होते समय श्रद्धालु हाथों में बाबा श्याम का निशान (ध्वज) लिए भजनों की धुन पर नाचते-गाते आगे बढ़े। परिजनों और कस्बेवासियों ने तिलक लगाकर व पुष्पवर्षा कर यात्रियों को शुभकामनाएं दीं।
यात्रा पादूकलां से शुरू होकर विभिन्न गांवों और कस्बों से होते हुए खाटू धाम पहुंचेगी। इस अवसर पर अमरचंद माकड़, राजवीर सिंह, लक्ष्मणराम लाठड़, नरेंद्र लखारा, रामनिवास जांगिड़, अमराराम सारस्वत, रवि सेन, सुशील गटियाला, आशीष सारस्वत, पिंटू जांगिड़ व गेनाराम मेघवाल सहित अन्य श्रद्धालु मौजूद रहे।
Discover more from THAR CHRONICLE
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

