जैसलमेर। जन सेवा समिति परिसर में जैसलमेर जिला केमिस्ट एसोसिएशन की प्रथम बैठक सभी ब्लॉक अध्यक्षों एवं कार्यकारिणी सदस्यों की उपस्थिति में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता एसोसिएशन के अध्यक्ष सत्यनारायण गैतम ने की।
पृथ्वी भाटिया को कार्यवाहक सचिव चुना
बैठक में सर्वसम्मति से पृथ्वी भाटिया को आगामी कार्यकाल तक कार्यवाहक सचिव पद की जिम्मेदारी सौंपी गई। कार्यकारिणी सदस्यों ने संगठन को मजबूत बनाने और जिले के सभी केमिस्टों को एक मंच पर जोड़ने पर जोर दिया।
एसोसिएशन भवन के लिए पांच सदस्यीय टीम गठित
एसोसिएशन भवन निर्माण हेतु पांच सदस्यीय समिति का गठन किया गया। इस समिति के अध्यक्ष के रूप में अमृतलाल भूतड़ा को चुना गया। समिति भवन के लिए स्थान, संसाधन एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं पर कार्य करेगी।
ऑनलाइन सदस्यता शुल्क 500 रुपये वार्षिक तय
बैठक में निर्णय लिया गया कि जिले के सभी केमिस्ट आगामी चुनाव तक ऑनलाइन सदस्य के रूप में पंजीकरण कराएंगे। इसके लिए प्रति केमिस्ट 500 रुपये वार्षिक शुल्क निर्धारित किया गया।
दीपावली के बाद होगी आम सभा
सत्र 2026-27 की आम सभा की बैठक दीपावली के बाद आयोजित करने का निर्णय लिया गया, जिसमें आगामी योजनाओं और संगठनात्मक गतिविधियों पर विस्तार से चर्चा होगी।
बैठक में पोकरण ब्लॉक अध्यक्ष डॉ. राजेंद्र, रामदेवरा से भोम सिंह तंवर, फतेहगढ़ से त्रिलोक राम चौधरी, कोषाध्यक्ष दीनदयाल खत्री, महेंद्र सिंह चौहान, अमृतलाल भूतड़ा, कमलेश खत्री, राजेंद्र परिहार, राकेश भाटिया, मयूर भाटिया, प्रमोद भूतड़ा, गुरदीप सिंह, महेंद्र सिंह भाटी एवं इमरान खान सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
Discover more from THAR CHRONICLE
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

