Wednesday, March 11, 2026
Homeजिला वार खबरेजैसलमेरराजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जैमला में आयोजित हुई तिरंगा रैली

राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जैमला में आयोजित हुई तिरंगा रैली

जैसलमेर ( जैमला) ।

ग्राम पंचायत जैमला मुख्यालय स्थित रा .उ .मा .वि जैमला में विभागीय निर्देशानुसार तिरंगा रैली आयोजित कर आजादी के उत्सव को लेकर जनजागरण अभियान चलाया गया ।

प्रधानाचार्य सुखराम सियाग ने बताया कि अनेक वीर सपूतों के बलिदानों के कारण हमारे देश को आजादी मिली थी।उन सभी के प्रति आमजन में भी श्रद्धा का भाव पैदा करने और आजादी के उत्सव में प्रत्येक भारतीय की सहभागिता को सुनिश्चित करने के लिए विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा तिरंगा रैली आयोजित कर आजादी का संदेश प्रत्येक घर तक पहुंचाने का प्रयास तथा हर घर तिरंगा लगाने का आह्वान किया गया ।

इस अवसर पर पंचायत समिति सदस्य पृथ्वी सिंह ,लालसिंह, विजयसिंह ,रिडमल सिंह , धनराज पालीवाल, पुखराज माली, बाबूलाल,भीमाराम, उषा व्यास,संजू ,मनोज ,गोविंद जोशी,अशोक पुरोहित सहित विद्यालय के स्टाफ और विद्यार्थियों ने सहभागिता निभाई।


Discover more from THAR CHRONICLE

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

RELATED ARTICLES

Leave a Reply

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments