Monday, February 9, 2026
Homeजिला वार खबरेनागौरश्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव का बहुरंगी पोस्ट विमोचित

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव का बहुरंगी पोस्ट विमोचित

पादूकलां। कस्बे के चारभुजा मंदिर के सामने बुधवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव का बहुरंगी पोस्ट विमोचन किया गया। आयोजन समिति के संरक्षक सुखदेव गौड़ ने बताया कि महोत्सव का आयोजन 16 अगस्त की रात 8 बजे से चारभुजा मंदिर परिसर में होगा। इस दौरान भगवान श्रीकृष्ण की भव्य झांकियां, भजन संध्या और मटकी फोड़ कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

पोस्ट विमोचन कार्यक्रम मंदिर पुजारी मूलदास वैष्णव के सानिध्य में ग्रामीणों और युवा शक्ति की उपस्थिति में हुआ। महोत्सव की तैयारियां जोरों पर हैं और आयोजन को लेकर गांव में उत्साह का माहौल है। इस अवसर पर शिवनारायण सेन, महेंद्र सिंह, ऋषिकेश वैष्णव, श्रवणराम लखारा, सुभाष सेन, शिवपुरी गोस्वामी, दीपक टाक, सुशील भाटी, सौरव पाराशर, विशाल लखारा, दिनेश पारीक, दीपक जी सोनी, कैलाश वैष्णव, अमित भाटी सहित अनेक ग्रामीण और युवा मौजूद रहे।


Discover more from THAR CHRONICLE

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

RELATED ARTICLES

Leave a Reply

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments