Sunday, October 26, 2025
Homeजिला वार खबरेजैसलमेरपोकरण में गिरी संदिग्ध वस्तु, ग्रामीणों में मचा हड़कंप

पोकरण में गिरी संदिग्ध वस्तु, ग्रामीणों में मचा हड़कंप

पोकरण, धोलिया गाँव

मुख्य खबर:
पोकरण। धोलिया गांव के पास सोमवार दोपहर आसमान से गिरी एक संदिग्ध वस्तु ने ग्रामीणों में हड़कंप मचा दिया। घटना चांदनी जाने वाले मार्ग के किनारे हुई। स्थानीय पुलिस के अनुसार, वस्तु में कोई यंत्र लगा हुआ था और इसके पीछे गुब्बारा बंधा हुआ था।

सूचना मिलते ही सहायक उपनिरीक्षक किशनसिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और संदिग्ध वस्तु को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस ने इस मामले में चांधन गांव स्थित वायुसेना के अधिकारियों को भी सूचना दी। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार यह यंत्र मौसम विभाग का हो सकता है।


Discover more from THAR CHRONICLE

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

RELATED ARTICLES

Leave a Reply

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments