फतेहगढ़। प्राथमिक अध्यापक संघ लेवल प्रथम की ब्लॉक कार्यकारिणी फतेहगढ़ का गठन सर्वसम्मति से किया गया। यह गठन पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय फतेहगढ़ में आयोजित बैठक के दौरान किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में शिक्षक प्रतिनिधि शामिल हुए।
बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष रोहिताश विश्नोई, जिला संरक्षक सांवलदान, जिला मीडिया प्रभारी रानीदान, एवं जिला कार्यकारिणी सदस्य आईदान सिंह ने की। इन सभी के संयुक्त प्रयासों से फतेहगढ़ ब्लॉक कार्यकारिणी का गठन पूर्ण हुआ।
ब्लॉक अध्यक्ष पुष्प कुमार ने नवगठित टीम के सभी पदाधिकारियों का साफा पहनाकर एवं माल्यार्पण कर स्वागत किया और संघ के उद्देश्यों को समर्पित भाव से निभाने का आह्वान किया।
ब्लॉक कार्यकारिणी की सूची —
- महिला ब्लॉक अध्यक्ष: केशर चौधरी
- ब्लॉक सचिव: अमृत सिंह सिसोदिया
- ब्लॉक कोषाध्यक्ष: गेमराराम
- ब्लॉक मीडिया प्रभारी: मांगीलाल
- ब्लॉक संगठन मंत्री: अशोक कुमार
- ब्लॉक कार्यकारिणी सदस्य: ओमप्रकाश चौधरी, गिरिराज शर्मा, चेनाराम, गेनाराम, धर्मराम, विक्रम सिंह, रामाराम, देवी कुमारी, नवलाराम, देवीलाल, जुंझाराम आदि।
सभी पदाधिकारियों ने शपथ ग्रहण करते हुए संगठन की एकजुटता और शिक्षा हित में कार्य करने का संकल्प लिया।
Discover more from THAR CHRONICLE
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

