स्थान: रामदेवरा
आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण जयपुर एवं जिला कलक्टर जैसलमेर के निर्देशानुसार, रामदेवरा मेला में खाद्य पदार्थों और मिठाइयों की बढ़ती खपत के साथ मिलावट की आशंका को ध्यान में रखते हुए “शुद्ध आहार मिलावट पर वार” अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा दल ने गुरुवार को कार्रवाई की।
8 नमूने जांच हेतु भेजे
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जैसलमेर डॉ. राजेंद्र पालीवाल ने बताया कि विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों से बेसन लड्डू, घी, तेल, मखाना, पकी दाल, कढ़ी-सब्जियां सहित 8 नमूने लेकर जन स्वास्थ्य प्रयोगशाला जोधपुर भेजे गए।

मौके पर खराब सामग्री का नष्टीकरण
[metaslider id=”4611″]
खाद्य सुरक्षा अधिकारी किशनाराम कड़वासरा के अनुसार, निरीक्षण के दौरान 15 लीटर खराब तेल, 30 किलो खराब चासनी, 12 किलो खराब पोहा और 5 किलो खराब पुलाव का मौके पर नष्टीकरण कराया गया।
विक्रेताओं को निर्देश
दल ने मिठाई विक्रेताओं और रेस्टोरेंट संचालकों को साफ-सफाई बनाए रखने, खाद्य सामग्री को ढककर रखने और दुकान पर खाद्य लाइसेंस प्रदर्शित करने के निर्देश दिए।

Discover more from THAR CHRONICLE
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

