पोकरण।
राष्ट्रीय दिव्यांग सशक्तिकरण दिवस के अवसर पर समदृष्टि क्षमता विकास एवं अनुसंधान मंडल (सक्षम) संस्थान द्वारा प्रथम जिला अधिवेशन का आयोजन आदर्श विद्या मंदिर उच्च माध्यमिक विद्यालय, पोकरण में किया गया। कार्यक्रम पोकरण विधायक महंत प्रताप पुरी के मुख्य आतिथ्य एवं सानिध्य में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता प्रो. अरविन्द जोशी (जय नारायण व्यास विश्वविद्यालय, जोधपुर) रहे। उन्होंने दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण, शिक्षा और आत्मनिर्भरता पर अपने विचार व्यक्त किए। सक्षम संस्थान के अध्यक्ष जयकिशन दवे ने संगठन का परिचय एवं उद्देश्य बताते हुए दिव्यांग हित में किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी।

इस अवसर पर सफल दिव्यांग खुशी गौड़ एवं दोसू खां ने अपने जीवन संघर्ष और उपलब्धियों को साझा कर उपस्थित जनसमूह को प्रेरित किया। जिला सचिव दमाराम द्वारा दिव्यांग हित के कार्यों का प्रतिवेदन एवं प्रस्ताव प्रस्तुत किए गए। वहीं दिनेश कुमार माली ने सक्षम की आगामी तीन वर्षों की कार्ययोजना रखी।
कार्यक्रम में विष्णु कुमार एसीबीओ प्रथम, कुंवर परमविजय सिंह ठिकाना पोकरण, दिनेश शर्मा अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी जैसलमेर, महेंद्र व्यास एवं राजेंद्र पालीवाल सीएमएचओ जैसलमेर सहित अनेक अतिथि उपस्थित रहे और अपने विचार व्यक्त किए।

अधिवेशन के दौरान सक्षम संस्थान के संरक्षक अमृतलाल भूतड़ा द्वारा जैसलमेर जिले की नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई। कार्यक्रम में 100 से अधिक दिव्यांगजनों को सम्मानित किया गया। साथ ही भामाशाहों का भी अतिथियों द्वारा स्मृति चिन्ह व अंगवस्त्र भेंट कर सम्मान किया गया।
कार्यक्रम का संचालन जेठूसिंह भाटी ने किया। अंत में सक्षम संस्थान जैसलमेर के उपाध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह राठौड़ ने सभी अतिथियों व सहभागियों का आभार व्यक्त किया।
Discover more from THAR CHRONICLE
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

