डेस्क / पोकरण
कांग्रेस के 140 वें स्थापना दिवस पर पोकरण के गांधी चौक स्थित ज्ञान मंदिर में कांग्रेस के कार्यकर्ता व पदाधिकारियों ने बैठक आयोजित कर कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने और कांग्रेस के स्वतंत्रता आंदोलन में योगदान को लेकर चर्चा की । बैठक में उपस्थित कांग्रेस के नेताओं ने वर्तमान देश के हालात पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि देश फांसीवादी ताकतों के हाथों में है इनसे मुक्ति ही देश को आगे बढ़ा पाएगी । बैठक में उपस्थित नगरपालिका के प्रतिपक्ष नेता नारायण रंगा ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी का उदय इस देश को अंग्रेजों से आजादी दिलाने के लिए हुआ था उन्होंने कहा कि कांग्रेस आज भी उसी आजादी की लड़ाई लड़ रही लेकिन अब वह लड़ाई अंग्रजों से न होकर मोदी के मित्र अडानी और अंबानी से है । रंगा ने इस दौरान महात्मा गांधी के जीवन पर भी प्रकाश डालते हुए कहा कि यह वही गांधी है जो सिर्फ इसलिए पूरे कपड़े नही पहनते थे क्योंकि इस देश के आम और गरीब नागरिकों के पास पहनने की पूरे कपड़े नही थे लेकिन वर्तमान भाजपा की सरकार उस गांधी के नाम को ही मिटाने की कोशिश कर रही है ।

बैठक के बाद सैंकड़ों की संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता व पदाधिकारियों ने गांधी चौक में स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और कांग्रेस का ध्वज लहराते हुए कांग्रेस पार्टी अमर रहे के नारे लगाए तो वहीं अरावली के फैसले पर विरोध जताते हुए अरावली हमारी शान है राजस्थान की जान है जैसे नारे भी लगाए । इस दौरान ग्रामीण ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राजू राम , नेता प्रतिपक्ष नारायण रंगा , गणपत गर्ग , गोपाल जोशी , अखेराज ओझा , गोविंद सोलंकी , महेश पुरोहित सहित सैंकड़ों लोग उपस्थित रहे ।
Discover more from THAR CHRONICLE
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

