स्थान: पोकरण
पोकरण। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर सरस्वती विद्या मंदिर उच्च माध्यमिक विद्यालय के छात्रों ने गुरुवार को जोश और उत्साह के साथ भव्य तिरंगा रैली निकाली। समाजसेवी एवं व्यापार मंडल अध्यक्ष राजेश व्यास ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया।
[metaslider id=”4611″]
शहर की गलियों में गूंजे देशभक्ति के नारे
रैली विद्यालय परिसर से प्रारंभ होकर सदर बाजार, गांधी चौक, गुरानियों की गली, एकों की पोल, खत्रियों की गली होते हुए पुनः गांधी चौक से विद्यालय पहुंची। इस दौरान छात्रों ने “वंदे मातरम्”, “भारत माता की जय” और “मेरी शान तिरंगा, मेरी आन तिरंगा” जैसे ऊर्जावान देशभक्ति के नारों से पूरे माहौल को देशप्रेम के रंग में रंग दिया।

शिक्षकों ने संभाली व्यवस्थाएं
रैली के दौरान विद्यालय प्राचार्य गिरिराज ओझा के साथ मुकेश शर्मा, विष्णु व्यास, घनश्याम सुथार एवं पूजा पंवार ने अनुशासन और व्यवस्था बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
Discover more from THAR CHRONICLE
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

