Wednesday, February 4, 2026
Homeजिला वार खबरेनागौरजसनगर की लूनी नदी की रपट पर बड़ा हादसा टला, इनोवा पलटी,...

जसनगर की लूनी नदी की रपट पर बड़ा हादसा टला, इनोवा पलटी, चालक सुरक्षित

स्थान: रियांबड़ी (नागौर) रिपोर्टर: राकेश शर्मा

रियांबड़ी उपखंड क्षेत्र के ग्राम जसनगर से होकर बहने वाली लूनी नदी की रपट पर गुरुवार रात करीब 9:15 बजे एक इनोवा कार अनियंत्रित होकर रपट से नीचे गिरकर पलट गई। मेड़ता सिटी से जैतारण की ओर जा रही इस गाड़ी में केवल चालक मौजूद था, जो हादसे में बाल-बाल बच गया।

तेज हेडलाइट और रेत का टीला बना वजह

चालक सुनील तिवारी के अनुसार, जसनगर की रपट पर सामने से आ रहे बड़े वाहनों की तेज हेडलाइट के कारण उनकी नजर कुछ समय के लिए धुंधली हो गई। इस दौरान रपट पर जमा रेत का बड़ा टीला दिखाई नहीं दिया। गाड़ी जैसे ही टीले से टकराई, वह अनियंत्रित हो गई और कंकड़ों पर फिसलकर नदी में जा गिरी।

स्थानीय लोगों की तुरंत मदद

गाड़ी पलटने के बाद वह लूनी नदी के बहते पानी में फंस गई। रात का समय और तेज बहाव होने से गाड़ी को निकालना चुनौतीपूर्ण रहा। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने रस्सियों और अन्य साधनों की मदद से गाड़ी को बांधकर पानी से बाहर निकाला।


Discover more from THAR CHRONICLE

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

RELATED ARTICLES

Leave a Reply

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments