Wednesday, March 11, 2026
Homeजिला वार खबरेजैसलमेरसरकारी विद्यालय में चोरी की वारदात का खुलासा, सांगड़ पुलिस ने चंद...

सरकारी विद्यालय में चोरी की वारदात का खुलासा, सांगड़ पुलिस ने चंद दिनों में आरोपी को दबोचा

भाखराणी, जैसलमेर | रिपोर्ट: Thar Chronicle टीम

की एक गंभीर वारदात सामने आई। प्रकरण में विद्यालय के प्रधानाचार्य अशोक मकवाना द्वारा सांगड़ थाने में 27 जुलाई को रिपोर्ट दर्ज करवाई गई थी। रिपोर्ट के अनुसार अज्ञात चोर विद्यालय कार्यालय का दरवाज़ा तोड़कर अंदर घुसे और प्रिंटर, साउंड सिस्टम, सीपीयू, यूपीएस, कीबोर्ड, करीब 18,000 रुपये नकद व महत्वपूर्ण दस्तावेज चोरी कर ले गए।


एसपी के निर्देश पर बनाई विशेष टीम, आरोपी चंद घंटों में गिरफ्तार

जिला पुलिस अधीक्षक अभिषेक शिवहरे ने घटना की गंभीरता को देखते हुए तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कैलाशदान जुगतावत के निर्देशन, वृताधिकारी रूपसिंह ईन्दा के सुपरविजन तथा सांगड़ थानाधिकारी बाबूराम के नेतृत्व में एक विशेष पुलिस टीम गठित की गई।

टीम ने सूचना संकलन व त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी की पहचान दुष्यंत उर्फ जयपाल गर्ग पुत्र देराजराम (उम्र 25 वर्ष), निवासी भाखराणी के रूप में की। पूछताछ के बाद उसे गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से पीसी रिमांड स्वीकृत किया गया है। मामले में आगे की पूछताछ व अनुसंधान जारी है।


जांच में जुटी पुलिस टीम:

  • थानाधिकारी: बाबूराम, उनि
  • टीम सदस्य: खुशालचन्द (सउनि), मूलदान, दिनेशदान, पारससिंह, भूरसिंह, रामाराम

Discover more from THAR CHRONICLE

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

RELATED ARTICLES

Leave a Reply

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments