स्थान: जैसलमेर | रिपोर्टर: Thar Chronicle डेस्क
जैसलमेर शहर में एक महिला के बैग में कट लगाकर नकदी चुराने की वारदात को पुलिस ने महज कुछ ही घंटों में सुलझा लिया है। पुलिस ने तीन महिला आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से ₹49,000 की नकदी भी बरामद कर ली है।
घटना का विवरण
28 जुलाई 2025 को पीड़िता संजना पारीक निवासी जारोड़ा, ढावा नागौर (हाल लक्ष्मीचंद सांवल कॉलोनी, जैसलमेर) ने कोतवाली थाने में रिपोर्ट दी कि उन्होंने एसबीआई बैंक, शिव रोड शाखा से 49,000 रुपये निकाले और पास के ग्राहक सेवा केंद्र पर खाते की एंट्री करवा रही थीं। उसी दौरान तीन अज्ञात महिलाएं उनके आसपास खड़ी थीं। बैंक से निकलने के कुछ समय बाद उन्हें पता चला कि उनके पर्स पर कट लगा हुआ है और उसमें रखी पूरी नकदी गायब थी। महिलाएं टैक्सी में बैठकर मौके से फरार हो गईं।
पुलिस की कार्रवाई
मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला पुलिस अधीक्षक अभिषेक शिवहरे के आदेश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कैलाशदान जुगतावत, वृताधिकारी रूपसिंह ईंदा व थानाधिकारी प्रेमदान रतनू के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने सूचना संकलन व त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों महिला आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार महिलाएं
- श्रीमती मोना पत्नी अरुण थापनी, उम्र 38 वर्ष
- श्रीमती लाची सिसोदिया पत्नी करण सिसोदिया, उम्र 39 वर्ष
- श्रीमती राजेश्वरी सिसोदिया पत्नी सुदामा सिसोदिया, उम्र 39 वर्ष
(तीनों निवासी: कडिया सांसी पंचोर, थाना बोडा, जिला राजगढ़, मध्यप्रदेश)
बरामदगी व न्यायिक प्रक्रिया
पूछताछ के दौरान आरोपियों के पास से पूरी चोरी गई रकम ₹49,000 बरामद की गई। पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया। मामले में आगे की विस्तृत जांच जारी है।
पुलिस टीम में शामिल अधिकारी
प्रेमदान रतनू, राजूराम, दीपेन्द्रसिंह, मामराज, भवानी शंकर, विजय गोदारा, सुरेश सारण, वली मोहम्मद, जालाराम, सुनील कुमार, प्रेमकुमार, मनोहरराम, घमण्डाराम, महेन्द्रसिंह, श्रीमती पन्नी, श्रीमती विमला।
Discover more from THAR CHRONICLE
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

