Wednesday, March 11, 2026
Homeजिला वार खबरेजैसलमेरबीयर बार लूट प्रकरण में वांछित आरोपी गिरफ्तार, पुलिस की त्वरित कार्रवाई...

बीयर बार लूट प्रकरण में वांछित आरोपी गिरफ्तार, पुलिस की त्वरित कार्रवाई से खुलासा

जिला पुलिस अधीक्षक अभिषेक शिवहरे के निर्देश में कोतवाली पुलिस ने बीयर बार में लूट की वारदात को अंजाम देने वाले वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी से पूछताछ के बाद उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है, वहीं मामले की जांच अभी भी जारी है।

घटना का पूरा विवरण

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 30 अप्रैल 2025 को प्रार्थी मोहम्मद रफीक पुत्र अहमद अली निवासी गांधी कॉलोनी, जैसलमेर ने कोतवाली थाने में रिपोर्ट दी थी कि वह ट्रांसपोर्ट नगर स्थित अपने पिता के लाइसेंसी बीयर बार की देखरेख करता है।
दिनांक 26 अप्रैल की दोपहर करीब 4-5 युवक बार में आए। इनमें से एक युवक के हाथ में लकड़ी की लाठी थी। तीन युवक काउंटर के पास आए और प्रार्थी के भाई असलम के साथ झगड़ा कर मारपीट करने लगे। लाठी दिखाकर जान से मारने की धमकी दी गई और काउंटर पर रखा मोबाइल फोन लूटकर आरोपी मौके से फरार हो गए।

गंभीरता को देखते हुए बनाई गई विशेष टीम

वारदात की गंभीरता को देखते हुए जिला पुलिस अधीक्षक अभिषेक शिवहरे ने त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कैलाशदान जुगतावत व वृत्ताधिकारी रूपसिंह ईन्दा के सुपरविजन में थानाधिकारी प्रेमदान निपु के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई।
टीम ने सूचना संकलन के आधार पर आरोपी सुखाराम पुत्र मानाराम जाति भील निवासी सोडा, हाल दरबारी का गांव, थाना सदर जैसलमेर को दस्तयाब कर पूछताछ की। पूछताछ में लूट में शामिल होने की पुष्टि होने पर उसे गिरफ्तार किया गया।

न्यायालय में पेश कर भेजा न्यायिक अभिरक्षा में

आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि इस मामले में अन्य आरोपियों की तलाश भी की जा रही है और गहन अनुसंधान जारी है।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान

  • नाम: सुखाराम पुत्र मानाराम
  • जाति: भील
  • उम्र: 30 वर्ष
  • निवासी: सोडा, थाना खुहड़ी, हाल दरबारी का गांव, थाना सदर जैसलमेर

पुलिस टीम में शामिल अधिकारी

  • प्रेमदान रतनू, निपु
  • राजेन्द्र प्रसाद, सहायक उप निरीक्षक
  • कानि स्वरूपाराम
  • कानि प्रभुराम

Discover more from THAR CHRONICLE

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

RELATED ARTICLES

Leave a Reply

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments