Wednesday, February 4, 2026
Homeजिला वार खबरेजैसलमेरजिले में 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलेगा स्वस्थ नारी सशक्त...

जिले में 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलेगा स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान

जैसलमेर

अभियान का शुभारंभ 17 सितंबर को

जैसलमेर, 16 सितंबर 2025। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजेंद्र कुमार पालीवाल ने जानकारी दी कि जिले में स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान का आयोजन 17 सितंबर से 2 अक्टूबर 2025 तक किया जाएगा। इस दौरान जिले के सभी चिकित्सा संस्थानों में स्वास्थ्य शिविर कार्ययोजना अनुसार आयोजित होंगे।

उन्होंने बताया कि अभियान का जिला स्तरीय शुभारंभ समारोह व मेगा स्वास्थ्य शिविर श्री जवाहिर चिकित्सालय, जैसलमेर में 17 सितंबर को सुबह 11:30 बजे से आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा अभियान के राष्ट्रीय शुभारंभ का सीधा प्रसारण एलईडी स्क्रीन पर दिखाया जाएगा।


विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाएं

डॉ. पालीवाल ने बताया कि शिविर में अस्थि रोग, मनोरोग, दंत रोग, ईएनटी, शिशु रोग, स्त्री रोग, नेत्र रोग और चर्म रोग विशेषज्ञों द्वारा स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

जिला प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नारायण राम ने बताया कि इस शिविर में किशोरी बालिकाओं व महिलाओं की स्वास्थ्य जांच, एनसीडी स्क्रीनिंग, टीबी मुक्त भारत अभियान अंतर्गत जांच, मासिक धर्म स्वच्छता एवं पोषण संबंधी परामर्श भी दिया जाएगा। साथ ही गर्भवती महिलाओं, प्रसूताओं और शिशुओं को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध होंगी।


रक्तदान शिविर भी होंगे आयोजित

अभियान के पहले दिन 17 सितंबर को श्री जवाहिर चिकित्सालय जैसलमेर, एयरपोर्ट जैसलमेर और विश्वकर्मा भवन सुथार पाड़ा में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित किए जाएंगे।


आमजन से अपील

डॉ. पालीवाल ने जिलेवासियों से अपील की है कि वे स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के अंतर्गत अपने नजदीकी चिकित्सा संस्थानों में आयोजित स्वास्थ्य शिविरों में अधिक से अधिक संख्या में भाग लें और सरकार द्वारा उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ उठाएं।


Discover more from THAR CHRONICLE

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

RELATED ARTICLES

Leave a Reply

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments