Monday, March 23, 2026
Homeराजस्थानमेहताबपुरा में मगरमच्छ के हमले से युवती की दर्दनाक मौत, गांव में...

मेहताबपुरा में मगरमच्छ के हमले से युवती की दर्दनाक मौत, गांव में शोक

किशनगंज/शाहाबाद

मेहताबपुरा (बारां)। पार्वती नदी किनारे रविवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जब नदी में नहाने गई शिवानी पुत्री दीनदयाल (जाति कीर) पर मगरमच्छ ने हमला कर दिया। इस हादसे में शिवानी की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही गांव में मातम छा गया।


प्रशासनिक अमला मौके पर

सूचना पर प्रशासनिक अधिकारी तुरंत मेहताबपुरा पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। मेडिकल टीम की मौजूदगी में शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंपा गया। अधिकारियों ने परिजनों से मुलाकात कर ढांढस बंधाया और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।


विधायक भी पहुंचे

घटना की गंभीरता को देखते हुए शाहाबाद विधायक डॉ. ललित मीणा भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवार से संवेदना व्यक्त की और हरसंभव मदद का आश्वासन दिया।


गांव में शोक की लहर

इस हादसे के बाद पूरे गांव में गम का माहौल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से नदी किनारों पर सुरक्षा उपाय करने और मगरमच्छ की गतिविधियों पर नियंत्रण के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की है।


Discover more from THAR CHRONICLE

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

RELATED ARTICLES

Leave a Reply

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments