लाठी (जैसलमेर)। रिपोर्टर — गोविन्द पंवार
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शुक्रवार को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय लाठी में ध्वजारोहण कार्यक्रम बड़े हर्षोल्लास के साथ आयोजित हुआ। समारोह में संस्था प्रधान आंबाराम विश्नोई, लाठी सरपंच महेंद्र चावला, ग्राम विकास अधिकारी रेणुका गोदारा, लाठी थाना अधिकारी राजेंद्र खदाव, विद्यालय प्रबंधक समिति के अध्यक्ष जमालदीन, उप सरपंच भारस खान और समाजसेवी जेठूसिंह चौहान ने संयुक्त रूप से राष्ट्रीय ध्वज फहराया।
[metaslider id=”4611″]
राष्ट्रगान की गूंज में डूबा विद्यालय परिसर
ध्वजारोहण के साथ ही राष्ट्रगान की गूंज ने पूरे विद्यालय परिसर को देशभक्ति की भावना से सराबोर कर दिया। छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीत, कविताएं और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर माहौल को और अधिक भावनात्मक बना दिया, जिन्हें उपस्थित जनसमूह ने उत्साहपूर्वक सराहा।

सम्मान समारोह में उत्कृष्ट योगदानकर्ताओं को मिला गौरव
कार्यक्रम के बाद ग्राम पंचायत लाठी द्वारा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें शिक्षा, खेल, सामाजिक सेवा और प्रशासनिक कार्यों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले व्यक्तियों को स्मृति चिन्ह और प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया।
स्वतंत्रता सेनानियों को दी श्रद्धांजलि
वक्ताओं ने स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को नमन करते हुए नई पीढ़ी को उनके आदर्शों और मूल्यों से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। सरपंच महेंद्र चावला ने कहा कि ग्राम पंचायत शिक्षा, खेल और सामुदायिक विकास के कार्यों में निरंतर सहयोग करती
Discover more from THAR CHRONICLE
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

