Sunday, March 22, 2026
Homeजिला वार खबरेजैसलमेरभादरिया ग्राम पंचायत में स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण, देशभक्ति के गीतों से...

भादरिया ग्राम पंचायत में स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण, देशभक्ति के गीतों से गूंजा वातावरण

भादरिया (जैसलमेर)। रिपोर्टर: गोविन्द पंवार

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त को ग्राम पंचायत भादरिया परिसर में ध्वजारोहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर ग्राम विकास अधिकारी मनीषा चौधरी और भादरिया सरपंच प्रेमसिंह भाटी ने संयुक्त रूप से राष्ट्रीय ध्वज फहराया। ध्वजारोहण के साथ ही राष्ट्रगान की गूंज ने पूरे परिसर को देशभक्ति के माहौल से सराबोर कर दिया।

ग्रामीणों में दिखा देशभक्ति का उत्साह

कार्यक्रम में पंचायत सदस्यों, स्थानीय ग्रामीणों और बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। देशभक्ति के गीतों और नारों ने पूरे वातावरण को ऊर्जा और गर्व की भावना से भर दिया।

[metaslider id=”4611″]

विकास और एकजुटता पर दिया जोर

ग्राम विकास अधिकारी मनीषा चौधरी ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हम सभी के लिए गर्व का दिन है। यह दिन हमें हमारे स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान और संघर्ष की याद दिलाता है। हमें उनके आदर्शों को अपनाकर स्वच्छता, शिक्षा और सामुदायिक विकास में सक्रिय भागीदारी करनी चाहिए।
सरपंच प्रेमसिंह भाटी ने ग्रामीणों से आपसी भाईचारे और एकजुटता के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया।

कार्यक्रम का समापन ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम्’ के नारों के साथ हुआ।


Discover more from THAR CHRONICLE

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

RELATED ARTICLES

Leave a Reply

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments