रियांबड़ी (नागौर)।
रियांबड़ी स्थित संस्कार चिल्ड्रंस एकेडमी स्कूल में शुक्रवार को 79वां स्वतंत्रता दिवस बड़े हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर एकेडमी निदेशक भागीरथ डांगा व प्रधानाध्यापिका मंजू चौधरी ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान के साथ समारोह की शुरुआत की।
सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से गूंजा विद्यालय
कार्यक्रम के दौरान परेड, पीटी, नन्हे-मुन्ने छात्र-छात्राओं द्वारा देशभक्ति गीत, “मारो राजस्थान”, कृष्ण-राधा नृत्य, अंग्रेजी व हिंदी में कविताएं और भाषण जैसी शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं। मंच संचालन करते हुए मंजू चौधरी ने अतिथियों का स्वागत एवं कार्यक्रम का संचालन किया।
[metaslider id=”4611″]
विद्यार्थियों को मिला सम्मान व उपहार
समारोह में मुख्य अतिथि चेनाराम गोदारा (पंचायत समिति सदस्य), रामनिवास भाटी (ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष), इस्लाम मोहम्मद (पार्षद) सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे। अतिथियों को साफा, दुपट्टा और स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। विद्यालय प्रबंधन की ओर से बच्चों को उपहार स्वरूप साइकिलें भेंट की गईं, वहीं शैक्षणिक सत्र 2024-25 में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को भी स्मृति चिन्ह देकर प्रोत्साहित किया गया।
Discover more from THAR CHRONICLE
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

