Sunday, January 18, 2026
Homeजिला वार खबरेजैसलमेरऑपरेशन वेलकम: पर्यटकों को परेशान करने वाले 4 लपके गिरफ्तार

ऑपरेशन वेलकम: पर्यटकों को परेशान करने वाले 4 लपके गिरफ्तार

स्थान: जैसलमेर

जैसलमेर, जहां हर साल हजारों देशी-विदेशी पर्यटक आते हैं, वहां लपकों की गतिविधियों से पर्यटक लगातार परेशान हो रहे थे। इन घटनाओं को देखते हुए पुलिस अधीक्षक अभिषेक शिवहरे के आदेश पर “ऑपरेशन वेलकम” की शुरुआत की गई है।

चार लपके गिरफ्तार

थानाधिकारी प्रेमदान निपु के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस ने कार्यवाही करते हुए चार लपकों को गिरफ्तार किया। ये लोग पर्यटकों को रुकवाकर झूठे प्रलोभन देते हुए होटल या सफारी के लिए मजबूर करते थे।

गिरफ्तार लपके:

  1. मोहम्मद उर्स पुत्र अमर खान – सुरों का गांव, रामगढ़
  2. प्रागाराम पुत्र खमानाराम – छप्पर पाड़ा, जैसलमेर
  3. घेवरराम पुत्र पोलाराम – रिवड़ी, सांगड़
  4. समीर खान पुत्र हसन खान – ढिब्बा पाड़ा, जैसलमेर

इन सभी को मौके पर दस्तयाब कर गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस की यह कार्रवाई स्थानीय प्रशासन के सहयोग से पर्यटक सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में एक अहम कदम है।


Discover more from THAR CHRONICLE

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

RELATED ARTICLES

Leave a Reply

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments