पोकरण,
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा चलाए जा रहे पर्यावरण एवं वन संरक्षण अभियान के तहत मंगलवार को पोकरण में “एक वृक्ष माँ के नाम” वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम भाजपा नगर मण्डल पोकरण द्वारा नगरपालिका के सहयोग से रामदेवसर तालाब स्थित विचित्र वीर हनुमान मंदिर परिसर में आयोजित हुआ।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व महापौर एवं वन संरक्षण अभियान के संभाग प्रभारी श्री राजेन्द्र गहलोत थे। उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि पर्यावरण असंतुलन वर्तमान युग की सबसे बड़ी चुनौती बन चुका है, और इसका समाधान केवल वृक्षारोपण है। उन्होंने कहा कि हमें कम से कम एक पौधा अपनी माँ के नाम पर जरूर लगाना चाहिए, क्योंकि वृक्ष ही जीवन का आधार हैं।

इस अवसर पर पूर्व विधायक सांग सिंह भाटी, भाजपा जिलाध्यक्ष दलपत हिंगड़ा, प्रदेश मंत्री आईदान सिंह भाटी, सांकड़ा प्रधान भगवत सिंह तंवर, नगरपालिका अध्यक्ष मनीष पुरोहित, नगर मण्डल अध्यक्ष जितेन्द्र माली, जिला उपाध्यक्ष जसवंत सिंह रावलोंत, मंत्री मदन सिंह राजमथाई, तथा विधानसभा संयोजक संतोष पालीवाल मंचासीन रहे।
नगर मण्डल अध्यक्ष जितेन्द्र माली ने सभी अतिथियों व आमजन का स्वागत करते हुए कहा कि यह अभियान सिर्फ एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि भावनात्मक जुड़ाव और सामाजिक जिम्मेदारी का प्रतीक है। उन्होंने सभी से अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने का आग्रह किया।

कार्यक्रम में पार्षद भाटीलाल शर्मा, दिनेश व्यास, दीपक गहलोत, विनोद गांधी, राज माली, गोविन्द चावला, रमेश टावरी, रमेश मेघवाल, महामंत्री मुकेश रंगा, अचलाराम प्रजापत, युवा मोर्चा अध्यक्ष अनिल रंगा, किसान मोर्चा अध्यक्ष श्याम माली, वन पर्यावरण संयोजक देवेन्द्र व्यास, नखताराम ओड, छगन माली, प्रकाश गिरी, सुरेश नागौरा, श्रवण पुनिया, देवीसिंह भेसड़ा, गुलाब सिंह गाड़ी, भंवर सिंह मंडला, पूर्व मण्डल अध्यक्ष मनोहर सिंह छायन, मेघ सिंह जेमला, झुझार सिंह लुना, ओबीसी मोर्चा के प्रद्युम्न रतनू सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में “आओ, हम सब मिलकर हरियाला और खुशहाल राजस्थान बनाएं” का संकल्प लिया गया।
Discover more from THAR CHRONICLE
Subscribe to get the latest posts sent to your email.





