Sunday, October 26, 2025
Homeजिला वार खबरेनागौरबाजरा-ज्वार की कटाई में आधुनिक मशीनें बनीं किसानों का सहारा, समय व...

बाजरा-ज्वार की कटाई में आधुनिक मशीनें बनीं किसानों का सहारा, समय व मजदूरी दोनों की बचत

पादूकलां

पादूकलां सहित आसपास के ग्रामीण अंचलों में इस समय बाजरा और ज्वार की फसल कटाई का दौर चल रहा है। जहां पहले किसान हाथ से कटाई पर निर्भर रहते थे, वहीं अब आधुनिक ट्रैक्टर और मशीनरी उनकी बड़ी जरूरत पूरी कर रही है।

ग्राम पादूकलां के किसान रामलाल ने बताया कि मजदूर मिलना कठिन हो गया है और जो मिलते हैं, उनकी मजदूरी बहुत ज्यादा बढ़ चुकी है। ऐसे में ट्रैक्टर से जुड़ी कटाई मशीनें राहत का बड़ा साधन बन रही हैं। उन्होंने कहा, “मशीन से कटाई करने पर दो दिन का काम कुछ ही घंटों में पूरा हो जाता है।”

वहीं किसान बक्शाराम का कहना है कि मशीनों के उपयोग से खेती का स्वरूप बदल रहा है। भारी मजदूरी खर्च करने की बजाय अब किसान कम लागत में फसल काट पा रहे हैं।

कटाई के दौरान खेतों में ट्रैक्टर की आवाज गूंजती है, एक ओर कटी हुई फसल ज़मीन पर बिछ जाती है तो दूसरी ओर खड़ी फसल लहलहाती नजर आती है। ग्रामीणों का मानना है कि आधुनिक कृषि उपकरण खेती को न केवल आसान बना रहे हैं बल्कि इसे लाभकारी बनाने की दिशा में बड़ा कदम साबित हो रहे हैं।


Discover more from THAR CHRONICLE

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

RELATED ARTICLES

Leave a Reply

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments