Monday, October 27, 2025
Homeजयपुरफुलेरानगर में डांडिया महोत्सव: हर मोड़ पर उमंग और रंगीन उत्सव की...

नगर में डांडिया महोत्सव: हर मोड़ पर उमंग और रंगीन उत्सव की धूम

फुलेरा (हेमन्त शर्मा):
शहर में चल रहे डांडिया महोत्सव ने इस बार पूरे नगर को उत्सव की रंगीन छटा से सराबोर कर दिया है। नवयुवक शक्ति शिष्ट मंडल फुलेरा, एल बी इस कॉलोनी युथ ग्रुप, दादूनगर और बालाजी रोड आदि स्थानों पर आयोजित यह महोत्सव युवाओं के लिए आकर्षण का केंद्र बन गया है।

एलबीएस कॉलोनी में गरबा महोत्सव:
एलबीएस कॉलोनी में आयोजित गरबा महोत्सव में मुख्य अतिथि गिरधारी सिंह शेखावत ने मां जगदम्बे की पूजा-अर्चना की। समिति के सदस्यों ने अतिथियों का स्वागत किया और तत्पश्चात युवक युवतियों ने उत्साह के साथ गरबा और डांडिया में भाग लिया। समिति के देवराज वर्मा ने बताया कि आयोजन में दिनेश नायक, कृष्णकांत, अमित, गिर्राज तंवर, आर्यन राज, रिशु, गणेश, हैप्पी, शाहिद आदि कार्यकर्ता सक्रिय रूप से सहयोग कर रहे हैं।

नगर के विभिन्न स्थलों में उत्सव का आनंद:
जॉबनेर रोड स्थित निजी गार्डन और नगर के अन्य स्थलों में युवा-युवतियों ने पारंपरिक परिधान पहनकर डांडिया और गरबा का आनंद लिया। मंच पर उत्साह, तालियों की गड़गड़ाहट और ढोल-ताशों की थाप ने माहौल को मंत्रमुग्ध कर दिया।

सांस्कृतिक विरासत का जीवंत प्रदर्शन:
नवयुवक शक्ति शिष्ट मंडल फुलेरा के अध्यक्ष लक्ष्य कुमावत ने बताया कि यह आयोजन हमारी सांस्कृतिक विरासत का जीवंत प्रदर्शन है और यह 2 अक्टूबर तक उत्साह और रंग-रूप के साथ जारी रहेगा। समिति के राजकुमार, धर्मेश सैनी, प्रदीप बिड़ला, हनी सबनानी, मनीष वर्मा, शशिकांत गुर्जर, हेमंत शाक्य, गौरांग मनवानी, कुलदीप, अभिषेक शर्मा, यश कुमावत, रोहित चौहान और प्रदीप वर्मा सहित कई सहयोगियों ने आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

शहरवासियों ने गरबा और डांडिया की धूम में हिस्सा लेकर यह संदेश दिया कि हमारी सांस्कृतिक परंपराएं युवा ऊर्जा और उत्साह के साथ जीवित हैं।


Discover more from THAR CHRONICLE

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

RELATED ARTICLES

Leave a Reply

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments