Tuesday, December 16, 2025
Homeराजस्थानदूदू विधानसभा की समस्याओं को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, 26 अगस्त को...

दूदू विधानसभा की समस्याओं को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, 26 अगस्त को SDM को सौंपेंगे ज्ञापन

दूदू, डब्लू गोस्वामी।

दूदू विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ता 26 अगस्त को बड़ा प्रदर्शन करेंगे। इस दौरान दूदू और फागी ब्लॉक कांग्रेस कार्यकर्ता, किसान और आमजन मिलकर नरेना रोड स्थित उपखंड अधिकारी (SDM) कार्यालय दूदू पहुँचकर ज्ञापन सौंपेंगे।

कार्यक्रम की रूपरेखा

कार्यक्रम के तहत 26 अगस्त को प्रातः 10 बजे सभी कार्यकर्ता ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय, राजीव गांधी भवन, अजमेर रोड पर एकत्रित होंगे। इसके बाद रैली के रूप में SDM कार्यालय तक पहुँचकर क्षेत्र की समस्याओं के समाधान के लिए सरकार तक संदेश पहुँचाया जाएगा।

प्रेस वार्ता में हुई चर्चा

पूर्व मंत्री बाबूलाल नागर ने प्रेस वार्ता में भाजपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने किसानों की बीमा योजनाओं, स्मार्ट मीटर और बीसलपुर के पानी की समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की।
इस मौके पर पीसीसी सदस्य जीतेश चौधरी, दूदू ब्लॉक अध्यक्ष शिवजीराम खुर्डीया, फागी ब्लॉक अध्यक्ष किशन दाधीच, युवा कांग्रेस अध्यक्ष आरिफ शेख सहित सभी मंडल अध्यक्ष, नगर अध्यक्ष एवं वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे।

कांग्रेस नेताओं का आरोप

कांग्रेस नेताओं का कहना है कि क्षेत्र की जनता लंबे समय से मूलभूत समस्याओं से जूझ रही है, लेकिन सरकार इनकी ओर ध्यान नहीं दे रही। जनता की आवाज को उठाने और समस्याओं के समाधान की मांग के लिए यह आंदोलन किया जा रहा है।


Discover more from THAR CHRONICLE

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

RELATED ARTICLES

Leave a Reply

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments