सूरतगढ़/संजय चौधरी। घग्घर नदी में बढ़ते जलस्तर और संभावित बाढ़ की स्थिति को लेकर शनिवार को पंचायत समिति सभागार सूरतगढ़ में जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रभारी सचिव राजेश कुमार यादव ने की।
जलस्तर और तटबंधों पर पैनी नजर
बैठक में प्रभारी सचिव ने अधिकारियों से घग्घर नदी की स्थिति और तटबंधों की मजबूती पर फीडबैक लिया। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि जलस्तर पर पैनी नजर रखी जाए और बाढ़ की स्थिति में आमजन व पशुधन की सुरक्षा को प्राथमिकता दी जाए।
राज्य सरकार की योजनाएं और अभियान
बैठक में आठ सितम्बर से शुरू होने वाले अभियान और राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं की भी समीक्षा की गई। अधिकारियों को इन योजनाओं का लाभ आमजन तक समय पर पहुँचाने के निर्देश दिए गए।
कलेक्टर और अधिकारियों ने दी जानकारी
जिला कलक्टर डॉ. मंजू ने बैठक में घग्घर नदी की स्थिति की जानकारी साझा की। इस अवसर पर SP अमृता दुहन, ADM प्रशासन सुभाष, जिला परिषद CEO गिरधर, सिंचाई विभाग के धीरज चावला, सूरतगढ़ ADM दीनानाथ बब्बल, SDM भरत जयप्रकाश मीना, तहसीलदार विनोद कड़वासरा, विकास अधिकारी मेजर अली सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
Discover more from THAR CHRONICLE
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

