Wednesday, March 11, 2026
Homeजिला वार खबरेबालोतराबालोतरा के वार्ड 24 में जल निकासी बनी परेशानी, क्रॉस नहीं होने...

बालोतरा के वार्ड 24 में जल निकासी बनी परेशानी, क्रॉस नहीं होने से सड़कों पर फैला कीचड़

बालोतरा | संवाददाता
बालोतरा के वार्ड संख्या 24 के निवासियों को इन दिनों भारी जल निकासी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। दो स्थानों पर नालों के क्रॉस नहीं होने के कारण बारिश और गंदे नाले का पानी सीधे सड़क पर फैल रहा है, जिससे आमजन को गंभीर परेशानियां उठानी पड़ रही हैं।


सड़कों पर कीचड़ और गड्ढों से बिगड़ी हालात

स्थानीय लोगों ने बताया कि बारिश के मौसम में नालों का पानी सड़क पर फैलने से गड्ढे और कीचड़ बन गए हैं, जिससे राहगीरों, स्कूली बच्चों और दुपहिया वाहन चालकों को प्रतिदिन जोखिम झेलना पड़ रहा है। क्षेत्र में जल जमाव की समस्या लंबे समय से बनी हुई है, लेकिन नगर परिषद की ओर से अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं निकाला गया है।


हाथ ठेला पलटने से विक्रेता को हुआ नुकसान

सोमवार को वार्ड 24 में एक बेकरी बेचने वाले का हाथ ठेला जलभराव में पलट गया, जिससे उसका सारा सामान गंदे पानी में गिर गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत सहायता की, लेकिन नुकसान की भरपाई नहीं हो सकी। इससे क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है।


स्थानीयों ने उठाई क्रॉस निर्माण की मांग

लोगों ने नगर परिषद से मांग की है कि जल्द से जल्द दोनों स्थानों पर क्रॉस का निर्माण करवाया जाए, ताकि बारिश के पानी की निकासी सुचारु हो सके और नागरिकों को राहत मिले। यदि समय रहते कार्य नहीं हुआ, तो प्रदर्शन की चेतावनी भी दी गई है।


Discover more from THAR CHRONICLE

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

RELATED ARTICLES

Leave a Reply

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments