Monday, October 27, 2025
Homeजिला वार खबरेबालोतरारॉयल रेजीडेन्सी कॉलोनी में विधिवत स्थापित हुई गणपति प्रतिमा, ढोल-नगाड़ों के साथ...

रॉयल रेजीडेन्सी कॉलोनी में विधिवत स्थापित हुई गणपति प्रतिमा, ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया गणेशोत्सव

बालोतरा के जेरला रोड स्थित रॉयल रेजीडेन्सी जैन कॉलोनी में गणेश चतुर्थी के अवसर पर विघ्नहर्ता भगवान गणपति की प्रतिमा की विधिवत स्थापना की गई। वेद मंत्रोच्चारण और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ कॉलोनीवासियों ने पूजा-अर्चना कर भगवान गणेश का स्वागत किया।


शोभायात्रा और पूजा-अर्चना

रॉयल रेजीडेन्सी अध्यक्ष ओमप्रकाश सालेचा ने बताया कि विशेष विजय मुहूर्त में ढोल-ढमाकों के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में कॉलोनी की महिलाएं नाचते-गाते हुए मंगल गीत गाती हुई शामिल हुईं। प्रतिमा स्थापना के बाद गणपति का पंचामृत अभिषेक किया गया और पुष्पवर्षा के बीच आरती संपन्न हुई।


गणेशोत्सव का उत्साह

इस अवसर पर उपाध्यक्ष नेमीचंद चोपड़ा, पूर्व पार्षद पुष्पराज चोपड़ा, सचिव नीलेश संखलेचा, कोषाध्यक्ष मुकेश तातेड़ सहित कॉलोनीवासी बड़ी संख्या में मौजूद रहे। कार्यक्रम में सभी ने गणपति बप्पा से सुख-समृद्धि और शांति की कामना की। पूरे कॉलोनी परिसर में गणेशोत्सव को लेकर भक्ति और उत्साह का विशेष माहौल रहा।


Discover more from THAR CHRONICLE

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

RELATED ARTICLES

Leave a Reply

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments