फ़िरोज़ खान, बारां।
अंता विधानसभा उपचुनाव में जीत दर्ज करने के बाद नव–निर्वाचित विधायक एवं पूर्व मंत्री प्रमोद जैन भाया मंगलवार को दिल्ली पहुंचे, जहां उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी से मुलाकात की। भाया ने उन्हें मिठाई खिलाई और पुष्पगुच्छ भेंट किया।

कांग्रेस जिला संगठन महामंत्री कैलाश जैन ने बताया कि अंता उपचुनाव में कड़ी टक्कर के बावजूद ऐतिहासिक अंतर से विजयी होने के बाद प्रमोद जैन भाया ने दिल्ली में पार्टी के शीर्ष नेताओं से भेंट की। उन्होंने राज्य के प्रभारी सुखजिन्दर सिंह रंधावा, प्रदेश अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा और नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली से भी मुलाकात की।

राहुल गांधी ने भाया से उपचुनाव की पूरी रणनीति और स्थानीय परिस्थितियों पर चर्चा की। इस दौरान भाया ने उन्हें चुनावी अभियान, संगठन की भूमिका और जनता के समर्थन के बारे में विस्तार से अवगत कराया।
राहुल गांधी ने भाया की जीत पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी कार्यशैली और क्षेत्र में पकड़ पहले से ही मजबूत रही है। उन्होंने कहा कि भाया और कांग्रेस संगठन ने पूर्ण रणनीति के साथ चुनाव लड़ा और कड़ी टक्कर देकर ऐतिहासिक विजय प्राप्त की। राहुल गांधी ने भाया को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं भी दीं।
Discover more from THAR CHRONICLE
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

