Wednesday, February 4, 2026
Homeजिला वार खबरेबारांबारां | भाजपा जिला कार्यकारिणी की प्रथम बैठक सम्पन्न, संगठन को सशक्त...

बारां | भाजपा जिला कार्यकारिणी की प्रथम बैठक सम्पन्न, संगठन को सशक्त बनाने का लिया संकल्प

बारां | रिपोर्ट : फिरोज़ खान
भारतीय जनता पार्टी द्वारा घोषित जिला कार्यकारिणी की प्रथम बैठक कोटा रोड स्थित सांसद कार्यालय पर भाजपा जिलाध्यक्ष नरेश सिंह सिकरवार की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में नवनियुक्त पदाधिकारियों का परिचय कराया गया तथा संगठनात्मक विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष नरेश सिंह सिकरवार ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि पद आते–जाते रहते हैं, लेकिन संगठन सर्वोपरि होता है। प्रत्येक कार्यकर्ता को संगठन को मजबूत करने के लिए निरंतर समर्पण भाव से कार्य करना चाहिए। अपनी राजनीतिक यात्रा का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि उन्होंने युवा मोर्चा मंडल महामंत्री के रूप में कार्य की शुरुआत की थी, इसलिए पद की चिंता किए बिना संगठन हित में कार्य करना ही सच्ची निष्ठा है।

वरिष्ठ भाजपा नेता प्रेमनारायण सोनी ने जिला कार्यकारिणी को बधाई देते हुए कहा कि सेवा, समर्पण और अनुशासन ही संगठन की पहचान है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पंचनिष्ठा का पालन करते हुए भाजपा के आदर्शों तथा पंडित दीनदयाल उपाध्याय, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं राजमाता विजया राजे सिंधिया के विचारों को आत्मसात करने का आह्वान किया।

भाजपा जिला प्रवक्ता योगेश राजोरा ने बताया कि बैठक की शुरुआत डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन से हुई, जबकि समापन राष्ट्रगान के साथ किया गया। बैठक को पूर्व जिलाध्यक्ष जगदीश मीणा, वरिष्ठ नेता मजिद मलिक कमांडो एवं जिला महामंत्री राकेश जैन ने भी संबोधित किया। मंच संचालन जिला उपाध्यक्ष गोविंद सिंह चौहान ने किया। इस अवसर पर जिला महामंत्री महावीर सिंह हाड़ा, प्रधान मोरपाल सुमन, उपजिला प्रमुख छीतरलाल मेघवाल तथा शहर अध्यक्ष ओपी पारेता मंचासीन रहे।

ये रहे उपस्थित
बैठक में जिला उपाध्यक्ष निर्मल माथोडिया, जयेश गालव, गोविंद सिंह चौहान, मुकेश केरवालिया, देवेंद्र शर्मा, रूपसिंह लोधा एवं हेमंत नागर उपस्थित रहे। जिला मंत्रियों में राजसिंह चौधरी, उषा कुशवाह, प्रियंका शर्मा, मुकेश राठौर, विष्णु गुप्ता, हरिप्रकाश गुर्जर एवं द्वारका मेहता शामिल रहे। कोषाध्यक्ष राजीव अग्रवाल एवं सह-कोषाध्यक्ष बजरंग लाल मालव भी मौजूद रहे।

इसके अतिरिक्त मंडल अध्यक्ष मुकेश नागर, वीरेंद्र सिंह हाड़ा, पवन गंदोलिया, पुष्पदयाल मीणा, गोविंद सिंह राजावत, शैलेन्द्र मेहता, देवेंद्र पारेता, महेंद्र मीणा, जयप्रकाश सुमन सहित विभिन्न प्रकोष्ठों के संयोजक एवं पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। बैठक का समापन संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के संकल्प के साथ किया गया।


Discover more from THAR CHRONICLE

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

RELATED ARTICLES

Leave a Reply

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments