Wednesday, February 4, 2026
Homeजिला वार खबरेजोधपुरदूरी बताने वाला संकेत बोर्ड क्षतिग्रस्त, जिम्मेदारों की अनदेखी से राहगीर परेशान

दूरी बताने वाला संकेत बोर्ड क्षतिग्रस्त, जिम्मेदारों की अनदेखी से राहगीर परेशान

रामदेवरा (जैसलमेर)। रिपोर्टर: लक्ष्मण राम
राष्ट्रीय राजमार्ग 11 पर नाचना चौराहा क्षेत्र में मूल योगिराज आश्रम के समीप लगा दूरी बताने वाला संकेत बोर्ड पिछले लंबे समय से क्षतिग्रस्त पड़ा हुआ है। इस कारण राहगीरों और वाहन चालकों को दिशा पहचानने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

यह संकेत बोर्ड नाचना, फलोदी और जैसलमेर की ओर जाने वाले मार्गों की दूरी और दिशा की जानकारी देता था, लेकिन अब इसकी हालत इतनी खराब हो चुकी है कि उस पर अंकित विवरण स्पष्ट रूप से दिखाई नहीं देता। परिणामस्वरूप, बाहरी क्षेत्रों से आने वाले यात्री अक्सर भ्रमित होकर गलत रास्तों पर निकल जाते हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि यह संकेत बोर्ड केवल मार्गदर्शन ही नहीं, बल्कि आपात परिस्थितियों में सही दिशा तय करने के लिए भी बेहद महत्वपूर्ण था। बोर्ड के क्षतिग्रस्त होने से यात्रियों का समय और ईंधन दोनों बर्बाद हो रहे हैं, वहीं अनजान लोग भटकने को मजबूर हैं।

इसके बावजूद, संबंधित विभाग और जिम्मेदार अधिकारी इस गंभीर समस्या की ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। स्थानीय निवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द इस संकेत बोर्ड की मरम्मत या नया बोर्ड लगाया जाए, ताकि राष्ट्रीय राजमार्ग पर यात्रा करने वाले लोगों को सुरक्षित और सुगम मार्गदर्शन मिल सके।


Discover more from THAR CHRONICLE

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

RELATED ARTICLES

Leave a Reply

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments