फुलेरा
रिपोर्टर: हेमन्त शर्मा
रेलनगरी फुलेरा में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के जिला उपाध्यक्ष एवं GST रिफॉर्म जिला संयोजक हृदय सुमन पारीक और भाजपा मण्ड़ल अध्यक्ष प्रणव अग्रवाल ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया। इस अवसर पर उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारत सरकार द्वारा GST (वस्तु एवं सेवा कर) में की गई महत्वपूर्ण कटौती के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
पारीक ने बताया कि सरकार ने शिक्षा, स्वास्थ्य और कृषि क्षेत्रों में GST दरों में उल्लेखनीय कमी की है, जिससे मध्यम वर्ग, किसानों और छात्रों को सीधा आर्थिक लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि शिक्षा व स्वास्थ्य सेवाएं अब और सस्ती होंगी, वहीं किसानों के कृषि उपकरणों पर कर में कमी आने से उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
उन्होंने इसे आत्मनिर्भर भारत के विजन की दिशा में ऐतिहासिक पहल बताते हुए स्थानीय व्यापारियों, उद्यमियों और आम नागरिकों से इस निर्णय का स्वागत करने और अधिकतम लाभ उठाने की अपील की।
इस प्रेस वार्ता में संजय वार्ष्णेय, राजेन्द्र वर्मा, गोविंद सिंह बड़गुर्जर, कमल शर्मा, मनीष गगरानी, हरगोपाल साहू, विनोद अरोड़ा, राज कुमार वर्मा, विकास शर्मा, सुरेश सांखला, दिलीप सुरोलिया, गीता जी शर्मा सहित स्थानीय भाजपा कार्यकर्ता, व्यापारी संगठन प्रतिनिधि और मीडिया कर्मी उपस्थित रहे।
पारीक ने इसे “जनहित में क्रांतिकारी कदम” बताते हुए सभी से समर्थन करने का आह्वान किया।
Discover more from THAR CHRONICLE
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

