जैसलमेर।
भूतपूर्व वायुसैनिक संगठन जैसलमेर की ओर से अपने दो साथियों के राजस्थान की प्रतिष्ठित सेवाओं में चयन होने पर सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह में अर्जुन देवड़ा के राजस्थान न्यायिक सेवा तथा खेतेंद्र सिंह चौधरी के राजस्थान प्रशासनिक सेवा में चयन होने पर उन्हें साफा व माला पहनाकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का आयोजन मूलसागर स्थित महेचा फार्म हाउस में किया गया। इस अवसर पर संगठन के सदस्यों ने दोनों साथियों की उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं। गौरतलब है कि अर्जुन देवड़ा हाल ही में भारतीय वायुसेना से सेवानिवृत्त हुए हैं, जबकि खेतेंद्र सिंह चौधरी भी कुछ समय पूर्व वायुसेना से सेवा निवृत्त होकर वर्तमान में पोखरण (जैसलमेर) में प्रवर्तन निरीक्षक के पद पर कार्यरत हैं।

समारोह में वरिष्ठ सेवानिवृत्त वायुसैनिक ईशरा राम खत्री, दुर्ग सिंह कछावा, मनोज वर्मा, रमेश भाटिया, आर.पी. श्रीवास्तव एवं जोगेन्द्र सिंह महेचा ने दोनों साथियों की कड़ी मेहनत और लगन की सराहना की। उन्होंने कहा कि अर्जुन देवड़ा और खेतेंद्र सिंह चौधरी न केवल वायुसैनिकों के लिए बल्कि पूरे समाज और जैसलमेर जिले के लिए प्रेरणास्रोत हैं तथा आने वाली पीढ़ी को उनसे प्रेरणा लेनी चाहिए।
कार्यक्रम में युवा साथियों चंदन सिंह सोलंकी, सुरेन्द्र सिंह, धर्मपाल सिंह, दामोदर सिंह, राजेन्द्र सिंह, जितेन्द्र भारती, जोगेन्द्र सिंह भाटी, प्रेम सिंह, अशोक कुमार कौशिक, के.एन. यादव और कुंदन सिंह सहित कई सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए संगठन की ओर से जोगेन्द्र सिंह महेचा, चंदन सिंह सोलंकी और जितेन्द्र भारती को विशेष धन्यवाद दिया गया।
Discover more from THAR CHRONICLE
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

