Monday, October 27, 2025
Homeजिला वार खबरेजैसलमेर35 फिट का रावण बना आकर्षण ,ग्रीन आतिशबाजी बांधा समा

35 फिट का रावण बना आकर्षण ,ग्रीन आतिशबाजी बांधा समा

पोकरण (कुलदीप छंगाणी)।
दशहरा पर्व के मौके पर गुरुवार को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के विशाल मैदान में नगरपालिका प्रशासन की ओर से भव्य रावण दहन कार्यक्रम आयोजित किया गया। नगरपालिका अध्यक्ष मनीष पुरोहित के नेतृत्व में हुए इस आयोजन ने बारिश के बावजूद भी लोगों के उत्साह को कम नहीं किया।

जय श्रीराम के नारों से गूंजा मैदान

बुराई पर अच्छाई की विजय के प्रतीक इस पर्व पर जैसे ही भगवान राम का रूप धरे कलाकार ने तीर कमान से रावण का वध किया, वैसे ही पूरा मैदान ‘जय श्रीराम’ के जयकारों से गूंज उठा। धार्मिक उत्साह और आस्था से भरा यह पल उपस्थित दर्शकों के लिए अविस्मरणीय बन गया।

35 फीट ऊंचा रावण और ग्रीन आतिशबाजी

इस बार नगरपालिका ने खास आकर्षण के रूप में 35 फीट ऊंचा रावण, 30 फीट का मेघनाथ और कुंभकरण का पुतला तैयार करवाया। रावण दहन के बाद करीब 20 मिनट तक आसमान में ग्रीन आतिशबाजी ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। रंग-बिरंगी आतिशबाजी देखने के लिए मैदान के बाहर भी लोगों की भीड़ जुटी और उत्साह से झूम उठी।

हजारों की मौजूदगी में हुआ आयोजन

इस मौके पर पोकरण के समस्त आलाधिकारी, कई वार्डों के पार्षद और नगरपालिका अध्यक्ष मनीष पुरोहित मंचासीन रहे। वहीं हजारों की संख्या में जुटे लोगों ने धार्मिक जोश और उल्लास के साथ दशहरे के इस पर्व का आनंद लिया।


Discover more from THAR CHRONICLE

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

RELATED ARTICLES

Leave a Reply

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments