सूरतगढ़। राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 62 पर शनिवार को हुए एक भीषण सड़क हादसे ने हड़कंप मचा दिया। इस हादसे में ट्रक और पेट्रोल टैंकर की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि टैंकर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।
घायल की पहचान प्रेम कुमार पुत्र हंसराज निवासी पीलीबंगा के रूप में हुई है। उसे तुरंत 108 एंबुलेंस की सहायता से ट्रॉमा सेंटर लाया गया, जहां चिकित्सकों की देखरेख में उसका उपचार जारी है।

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया क्योंकि टैंकर में पेट्रोल भरा हुआ था। किसी भी प्रकार की बड़ी दुर्घटना की आशंका को देखते हुए पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और हाईवे पर यातायात को नियंत्रित किया।
पुलिस ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू करवाते हुए दोनों वाहनों को सड़क से हटाने की कार्रवाई की। घटना के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग पर कुछ समय के लिए जाम की स्थिति भी बनी रही। फिलहाल घायल चालक की हालत गंभीर बताई जा रही है।
Discover more from THAR CHRONICLE
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

