Wednesday, February 4, 2026
Homeजिला वार खबरेबारांमोदी के 75वें जन्मदिन पर 75 यूनिट रक्तदान के साथ सेवा पखवाड़ा...

मोदी के 75वें जन्मदिन पर 75 यूनिट रक्तदान के साथ सेवा पखवाड़ा का समापन

किशनगंज/भंवरगढ़ (बारां), संवाददाता आदर्श भार्गव
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन के उपलक्ष्य में चल रहे सेवा पखवाड़ा का समापन भंवरगढ़ कस्बे में रक्तदान शिविर के साथ हुआ। भाजपा मंडल भंवरगढ़ के तत्वाधान में गायत्री पीठ स्थान पर आयोजित इस शिविर में कस्बे सहित पूरे मंडल के भाजपा कार्यकर्ताओं, समाजसेवियों और ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर रक्तदान किया।

विधायक ललित मीणा ने बढ़ाया कार्यकर्ताओं का उत्साह

रक्तदान शिविर में किशनगंज-शाहाबाद विधायक ललित मीणा तथा भाजपा कार्यकर्ताओं ने पहुंचकर रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया। शिविर 2 अक्टूबर को सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक चला।

75 यूनिट रक्तदान का संकल्प पूरा

शिविर के दौरान कुल 75 यूनिट रक्तदान हुआ, जो प्रधानमंत्री मोदी के 75वें जन्मदिन को समर्पित रहा। इस आयोजन में भाजपा युवा मोर्चा और अन्य सामाजिक संगठनों का विशेष सहयोग रहा।


Discover more from THAR CHRONICLE

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

RELATED ARTICLES

Leave a Reply

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments