लाठी कस्बे में हिंदू सम्मेलन का भव्य एवं ऐतिहासिक आयोजन किया गया। इस धार्मिक आयोजन में ग्रामीणों, महिलाओं, बुजुर्गों और युवा वर्ग ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। संतों के सानिध्य में निकाली गई कलश यात्रा ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया।
कलश यात्रा जय सियाराम के जयघोष और धार्मिक भजन-कीर्तन के साथ लाठी के मुख्य बाजार से होते हुए राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय प्रांगण तक पहुँची, जहाँ भव्य सभा का आयोजन किया गया।
संतों और अतिथियों ने दिए संदेश
सभा को संबोधित करते हुए संत डेलासर मठाधीश महादेव पुरी ने धर्म, संस्कृति और सामाजिक एकता पर अपने विचार रखे। उन्होंने समाज को संगठित रहने और संस्कारों को मजबूत करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में रिटायर्ड अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक किशन सिंह, चिरंजीलाल शर्मा, सुनीता भाटी (भादरिया), तनसुख देवड़ा, सुंदरलाल दर्जी, श्रवण पुनिया, जयप्रकाश देवड़ा, अवतार सिंह भाटी और मुकेश पालीवाल सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।
धार्मिक चेतना और एकजुटता का संदेश
हिंदू सम्मेलन के माध्यम से समाज में धार्मिक चेतना, एकजुटता और संस्कारों को सुदृढ़ करने का संदेश दिया गया। आयोजन को लेकर ग्रामीणों में विशेष उत्साह देखने को मिला और कार्यक्रम शांतिपूर्ण व सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
Discover more from THAR CHRONICLE
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

