Wednesday, February 4, 2026
Homeजिला वार खबरेजैसलमेरलीला पारेवर में वंडर सीमेंट लिमिटेड द्वारा निःशुल्क चिकित्सा जांच एवं रोगोपचार...

लीला पारेवर में वंडर सीमेंट लिमिटेड द्वारा निःशुल्क चिकित्सा जांच एवं रोगोपचार शिविर आयोजित

जैसलमेर , मनोहर लाल

जिले की ग्राम पंचायत पारेवर के अधीन लीला पारेवर गांव में स्थित सार्वजनिक सभाभवन कोटडी में वंडर सीमेंट लिमिटेड के तत्वावधान में निःशुल्क चिकित्सा जांच एवं रोगोपचार शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर कंपनी के सामाजिक दायित्व के तहत सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

शिविर के दौरान डॉ. एस. के. व्यास द्वारा कुल 70 ग्रामवासियों की मौसमी बीमारियों की जांच की गई। जांच उपरांत ग्रामीणों को आवश्यक उपचार, स्वास्थ्य परामर्श एवं निःशुल्क दवाइयां वितरित की गईं, जिससे ग्रामीणों को बड़ी राहत मिली।

वंडर सीमेंट लिमिटेड की ओर से यूनिट हेड पी. सी. जैन के निर्देशन में ब्रीजेंद्र सिंह राठौड़, देवेंद्र सिंह राणावत एवं प्रकाश मेनारिया द्वारा कंपनी स्टाफ के सहयोग से शिविर का सुव्यवस्थित आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में समाजसेवी सांवल सिंह, शिवदान सिंह, उग सिंह, खेत सिंह, छोटू सिंह, रुगनाथ सिंह, बाबू सिंह, अमराराम लउवा, अजीताराम लउवा, दुर्जन सिंह, प्रेम सिंह, हरि सिंह व खुमान सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।

शिविर के सफल आयोजन से ग्रामीणों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ी तथा ग्राम स्तर पर स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूती मिली। ग्रामवासियों ने वंडर सीमेंट लिमिटेड द्वारा किए जा रहे सामाजिक सरोकारों की सराहना की।


Discover more from THAR CHRONICLE

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

RELATED ARTICLES

Leave a Reply

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments