जैसलमेर स्वर्ण नगरी जैसलमेर में आगामी 29 जनवरी से 01 फरवरी 2026 तक चार दिवसीय अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त विश्व विख्यात मरु महोत्सव–2026 का भव्य एवं शानदार आयोजन किया जाएगा। इस महोत्सव का आयोजन जिला प्रशासन एवं पर्यटक स्वागत केन्द्र, जैसलमेर के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है, जिसमें देश-विदेश से बड़ी संख्या में पर्यटकों के शामिल होने की उम्मीद है।
14 से 23 जनवरी तक मिलेंगे आवेदन पत्र
पर्यटक स्वागत केन्द्र, जैसलमेर के सहायक निदेशक कमलेश्वर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि मरु महोत्सव के दौरान प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी कई आकर्षक एवं पारंपरिक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। इन प्रतियोगिताओं में भाग लेने के इच्छुक प्रतिभागी 14 जनवरी से 23 जनवरी 2026 तक कार्यालय समय में पर्यटक स्वागत केन्द्र, जैसलमेर से आवेदन पत्र प्राप्त कर सकते हैं।
इन प्रतियोगिताओं के लिए होंगे आवेदन
मरु महोत्सव–2026 के तहत आयोजित प्रमुख प्रतियोगिताओं में साफा बांध प्रतियोगिता, मिस मूमल, मूमल महेन्द्रा, मिस्टर डेजर्ट, मिसेज जैसलमेर, मूंछ प्रतियोगिता, ऊँट श्रृंगार, शान-ए-मरुधर एवं पणिहारी मटका रेस शामिल हैं। ये प्रतियोगिताएं राजस्थान की समृद्ध लोक-संस्कृति, परंपरा और मरुस्थलीय जीवनशैली को दर्शाती हैं।
23 जनवरी अंतिम तिथि
सहायक निदेशक ने स्पष्ट किया कि आवेदन पत्र जमा कराने की अंतिम तिथि 23 जनवरी 2026 को कार्यालय समय तक निर्धारित की गई है। इसके पश्चात प्राप्त होने वाले किसी भी आवेदन पत्र पर विचार नहीं किया जाएगा।
मरु महोत्सव–2026 जैसलमेर की लोक कला, लोक संगीत, नृत्य, वेशभूषा और मरु संस्कृति को विश्व पटल पर एक बार फिर भव्य रूप में प्रस्तुत करेगा।
Discover more from THAR CHRONICLE
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

