Wednesday, February 4, 2026
Homeजिला वार खबरेजैसलमेर29 जनवरी से होगा मरु महोत्सव का आगाज , पोकरण एसडीएम ने...

29 जनवरी से होगा मरु महोत्सव का आगाज , पोकरण एसडीएम ने ली बैठक

पोकरण

जैसलमेर में होने वाले मरू महोत्सव 2026 का आगाज पोकरण से आगामी 29 जनवरी को होने जा रहा है । जिसको लेकर उपखण्ड कार्यालय पोकरण में एसडीएम हीरसिंह चारण की अध्यक्षता में पहली बैठक सम्पन्न मंगलवार को ली गई । एसडीएम चारण ने बताया आगामी 29 जनवरी 2026 को पोकरण में आयोजित होने वाले एक दिवसिय मरू महोत्सव की तैयारिया की जा रही ,अबकी बार इस महोत्सव को ऐतिहासिक बनाने का पूरा प्रयास किया जाएगा तो वहीं यहां के स्थानीय कलाकारों को भी इस बार मंच प्रदान किया जाएगा ताकि जैसलमेर और पोकरण की लोककला को प्रोत्साहन मिल सके ।

लोहारकी के धोरों में सजेगा संगीत का मंच

इस बार पोकरण में होने वाले एक दिवसीय मरुमहोत्सव के अन्तर्गत रात्रिकालीन संगीत कार्यक्रम लोहारकी डेजर्ट में करवाना तय किया गया है । उक्त कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जिम्मेदार अधिकारियों को दायित्व सौंप गए है । बैठक में सांकड़ा पंचायत समिति के विकास अधिकारी हनुमानाराम ,मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी सुशीला महता ,अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी हेमशंकर जोशी आदि की उपस्थित रहे ।


Discover more from THAR CHRONICLE

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

RELATED ARTICLES

Leave a Reply

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments