जैसलमेर,
वरिष्ठ पत्रकार नारायण बारेठ के आकस्मिक निधन पर इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ जर्नलिस्ट्स (आईएफडब्ल्यूजे) पत्रकार संगठन की ओर से गुरुवार को जैसलमेर जिला इकाई के कार्यालय में शोक सभा आयोजित की गई। शोक सभा में बड़ी संख्या में पत्रकार साथियों ने उपस्थित होकर दिवंगत पत्रकार को श्रद्धांजलि अर्पित की।
कार्यक्रम की शुरुआत दो मिनट का मौन रखकर की गई। इसके बाद उपस्थित पत्रकारों ने पुष्पांजलि अर्पित कर उनके प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं और उनके पत्रकारिता जीवन को याद किया।

इस अवसर पर संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश अध्यक्ष उपेंद्र सिंह राठौड़ ने कहा कि नारायण बारेठ पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सहजता, सरलता, सादगी और निष्पक्षता के लिए जाने जाते थे। उन्होंने अपने पत्रकारिता जीवन में समाज से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया और पत्रकारिता के मूल्यों को सशक्त करने का कार्य किया। सामाजिक कुरीतियों के विरुद्ध उनकी लेखनी समाज में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बनी।
उन्होंने कहा कि आईएफडब्ल्यूजे संगठन को जब भी उनके सहयोग और मार्गदर्शन की आवश्यकता पड़ी, उन्होंने सदैव सहर्ष सहयोग प्रदान किया। उनके निधन से पत्रकारिता जगत को अपूरणीय क्षति हुई है।

शोक सभा में संगठन के वरिष्ठ सदस्य विमल भाटिया, प्रदेशाध्यक्ष उपेंद्र सिंह राठौड़, कार्यसमिति सदस्य सांवलदान रत्नू, जिलाध्यक्ष गणपत दैया, सिकंदर शेख, सूर्यवीर सिंह तंवर, श्रीकांत व्यास, पुरण सिंह सोढ़ा, धर्मेंद्र प्रजापत, रजत व्यास, सेऊ राम, तनेराव सिंह, घेवर सिंह राठौड़, तन्मय बिस्सा, भादर सिंह राजपुरोहित, विक्रम सिंह सोढ़ा, महेंद्र सिंह, कोजराज परिहार, प्रेम भारत और चन्द्रवन गोस्वामी सहित अनेक पत्रकार उपस्थित रहे और श्रद्धांजलि अर्पित की।
Discover more from THAR CHRONICLE
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

