पोकरण।
राजस्थान दिवस के उपलक्ष्य में पोकरण नगर पालिका द्वारा स्वच्छता अभियान की शुरुआत की गई। स्वायत्त शासन विभाग के निर्देशानुसार शनिवार को पालिका अधिशाषी अधिकारी झब्बर सिंह के निर्देशन में नगरपालिका क्षेत्र के सालमसागर तालाब के घाट पर विशेष सफाई अभियान चलाया गया।
ईओ झब्बर सिंह ने बताया कि राजस्थान दिवस समारोह के तहत 19 मार्च तक चलने वाले स्वच्छता अभियान के दौरान शहर में विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी, जिससे स्वच्छ और संतुलित पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ेगी। अभियान के अंतर्गत शहरी क्षेत्र के सभी सार्वजनिक शौचालयों की सफाई, स्कूलों और मंदिरों के आसपास सफाई व्यवस्था, सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ विशेष अभियान तथा जागरूकता रैली जैसी गतिविधियां शामिल रहेंगी।
अभियान की शुरुआत के दौरान नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष मनीष पुरोहित, पूर्व पार्षद दिनेश व्यास, भाजपा मंडल अध्यक्ष जितेंद्र माली, महिला मोर्चा अध्यक्ष वंदना शर्मा सहित नगरपालिका के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। सभी ने श्रमदान करते हुए सालमसागर तालाब के घाटों की साफ-सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया।
Discover more from THAR CHRONICLE
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

