Saturday, March 14, 2026
Homeराजस्थानरावतसर में एलपीजी गैस आपूर्ति की निगरानी के लिए कंट्रोल रूम स्थापित,...

रावतसर में एलपीजी गैस आपूर्ति की निगरानी के लिए कंट्रोल रूम स्थापित, 24 घंटे दर्ज होंगी शिकायतें

रावतसर (हनुमानगढ़) रिपोर्टर: जगत जोशी

रावतसर में एलपीजी गैस की आपूर्ति को लेकर संभावित समस्याओं को देखते हुए उपखंड प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है। देशभर में एलपीजी गैस आपूर्ति श्रृंखला में आ रहे व्यवधान की खबरों के बीच आमजन को राहत देने के उद्देश्य से तहसील कार्यालय रावतसर में एलपीजी निगरानी एवं समन्वय केंद्र (कंट्रोल रूम) स्थापित किया गया है।

उपखंड अधिकारी ने जारी किया आदेश

उपखंड अधिकारी एवं उपखंड मजिस्ट्रेट रावतसर संजय अग्रवाल द्वारा जारी आदेश के अनुसार कंट्रोल रूम तत्काल प्रभाव से शुरू कर दिया गया है। इसका उद्देश्य गैस की संभावित कमी, वितरण में देरी, अनियमितता या कालाबाजारी जैसी शिकायतों का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना है।

तहसीलदार पायल अग्रवाल होंगी प्रभारी

तहसील कार्यालय में स्थापित इस कंट्रोल रूम की प्रभारी तहसीलदार पायल अग्रवाल को बनाया गया है। कंट्रोल रूम के संचालन के लिए विभिन्न विद्यालयों के शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है, जो निर्धारित समय पर उपस्थित रहकर शिकायतों को दर्ज करेंगे और संबंधित अधिकारियों तक सूचना पहुंचाएंगे।

24 घंटे की ड्यूटी व्यवस्था

कंट्रोल रूम में कर्मचारियों की ड्यूटी तीन शिफ्टों में तय की गई है—

  • प्रातः 6 बजे से दोपहर 2 बजे तक: राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय 10 डीडब्ल्यूएम के अध्यापक राधेश्याम
  • दोपहर 2 बजे से रात 10 बजे तक: राजकीय प्राथमिक विद्यालय 2 पीआरकेएम के अध्यापक विक्रम बिजारणीया सिंह
  • रात्रि 10 बजे से प्रातः 6 बजे तक: मनोहर देवी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बुधवालिया के अध्यापक कैलाश शर्मा

रोटेशन के आधार पर रहेगी ड्यूटी

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि कंट्रोल रूम में तैनात कर्मचारियों की ड्यूटी रोटेशन के आधार पर रहेगी, ताकि 24 घंटे निगरानी और शिकायतों का समाधान सुनिश्चित किया जा सके। कर्मचारियों की उपस्थिति सुनिश्चित करने और रजिस्टर संधारित करने की जिम्मेदारी भी प्रभारी अधिकारी पायल अग्रवाल की रहेगी।

24 घंटे चालू रहेगा कंट्रोल रूम नंबर

प्रशासन ने कंट्रोल रूम का दूरभाष नंबर 01537-250123 जारी किया है, जो आमजन की सुविधा के लिए 24 घंटे उपलब्ध रहेगा। यदि किसी उपभोक्ता को गैस बुकिंग के बावजूद सिलेंडर समय पर नहीं मिलता है, वितरण में देरी होती है या कालाबाजारी की आशंका होती है, तो इसकी सूचना सीधे इस नंबर पर दी जा सकती है।

आमजन से सहयोग की अपील

प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि एलपीजी गैस आपूर्ति से जुड़ी किसी भी प्रकार की अनियमितता सामने आने पर तुरंत कंट्रोल रूम को सूचित करें, ताकि समय रहते कार्रवाई कर व्यवस्था को सुचारू रखा जा सके।


Discover more from THAR CHRONICLE

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

RELATED ARTICLES

Leave a Reply

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments