Monday, February 9, 2026
Homeजिला वार खबरेजैसलमेरनई किरण नशा मुक्ति योजना के अंतर्गत राजकीय कन्या महाविद्यालय में हस्ताक्षर...

नई किरण नशा मुक्ति योजना के अंतर्गत राजकीय कन्या महाविद्यालय में हस्ताक्षर अभियान

पोकरण।
समाज को नशे की बुरी लत से मुक्त कराने के उद्देश्य से चल रही “नई किरण नशा मुक्ति योजना” के तहत सोमवार को राजकीय कन्या महाविद्यालय में हस्ताक्षर अभियान आयोजित हुआ। इस अभियान में महाविद्यालय की छात्राओं और स्टाफ ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और समाज में नशामुक्ति का संदेश दिया।

छात्राओं ने लिया संकल्प

महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. झवर राम के नेतृत्व में छात्राओं ने पोस्टर और बैनरों पर हस्ताक्षर कर यह संकल्प लिया कि वे स्वयं नशे से दूर रहेंगी और समाज में भी इसके दुष्परिणामों के प्रति जागरूकता फैलाएँगी।

प्राचार्य का संबोधन

अपने उद्बोधन में डॉ. झवर राम ने कहा कि— “नशा न केवल व्यक्ति बल्कि पूरे परिवार और समाज को खोखला कर देता है। युवाओं को चाहिए कि वे जागरूकता फैलाएँ और नशा मुक्त भारत निर्माण में योगदान दें।”

संयोजक ने बताए उपाय

नई किरण नशा मुक्ति योजना के संयोजक श्री संदीप पारीक ने नशे की गिरफ्त में आने के कारणों पर प्रकाश डालते हुए इससे बचाव के उपाय भी बताए।

बड़ी संख्या में छात्राएँ रहीं मौजूद

इस मौके पर कॉलेज के कर्मचारी श्री रामनिवास बिश्नोई, श्री विक्रम, डॉ. रजनीश हिंगोनिया सहित बड़ी संख्या में छात्राएँ मौजूद रहीं और नशामुक्त समाज बनाने का संकल्प लिया।


Discover more from THAR CHRONICLE

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

RELATED ARTICLES

Leave a Reply

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments