Sunday, January 18, 2026
Homeजिला वार खबरेनागौरपालड़ी कलां विद्यालय में खेल दिवस धूमधाम से मनाया गया

पालड़ी कलां विद्यालय में खेल दिवस धूमधाम से मनाया गया

नागौर जिले की भेरूंदा पंचायत समिति के ग्राम पंचायत पालड़ी कलां स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस धूमधाम से मनाया गया। यह अवसर हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती को समर्पित रहा।

कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय प्रधानाचार्य रामचंद राव और शारीरिक शिक्षक रामकरण बारासा ने खेल दिवस का केक काटकर किया। प्रधानाचार्य ने कहा कि “स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का वास होता है। खेलों से अनुशासन, टीम भावना और आत्मविश्वास विकसित होता है।”

इस मौके पर विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में भाग लिया। विद्यालय प्रांगण में कबड्डी, वॉलीबॉल, कैरम, चेयर गेम जैसी प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। योगा टीम की प्रस्तुति ने सभी को आकर्षित किया, वहीं कबड्डी व वॉलीबॉल मुकाबले ने रोमांच भर दिया।

अंत में विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। शिक्षकों ने विद्यार्थियों को नशा-मुक्त स्वस्थ जीवन जीने और खेलों को दिनचर्या में शामिल करने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम में ग्रामीणों और अभिभावकों की भी उल्लेखनीय उपस्थिति रही।


Discover more from THAR CHRONICLE

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

RELATED ARTICLES

Leave a Reply

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments