पोकरण | थार क्रॉनिकल रिपोर्ट
राजकीय कन्या महाविद्यालय, पोकरण में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के अंतर्गत तृतीय एक दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण संरक्षण विषय पर विशेष गतिविधियां आयोजित की गईं, जिसमें छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
पर्यावरण संरक्षण पर दिया जागरूकता का संदेश
कार्यक्रम के प्रथम सत्र में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. झवर राम ने पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को पर्यावरण के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। उन्होंने अपने संबोधन में पर्यावरण के दर्शन और मानव जीवन में उसकी महत्वपूर्ण भूमिका को सरल शब्दों में समझाया।
इस अवसर पर सहायक आचार्य गणेश सुथार ने श्रमदान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि स्वच्छता को प्रत्येक व्यक्ति के जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों को समाज में स्वच्छता और सेवा की भावना विकसित करने के लिए प्रेरित किया।
छात्राओं ने किया श्रमदान, परिसर में की साफ-सफाई
कार्यक्रम के द्वितीय सत्र में एनएसएस की स्वयंसेविकाओं ने श्रमदान करते हुए महाविद्यालय परिसर की साफ-सफाई की तथा स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण बनाए रखने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय सेवा योजना प्रभारी संदीप पारीक ने किया। इस अवसर पर लोक प्रशासन विभाग के प्रदीप परिहार, प्रयोगशाला सहायक रामनिवास बिश्नोई, सहायक आचार्य डॉ. इंदु देवल तथा कनिष्ठ सहायक भगवती भी उपस्थित रहे।
Discover more from THAR CHRONICLE
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

