Thursday, March 5, 2026
Homeराजस्थानप्रेम ओड रामदेवरा बने भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, जैसलमेर को मिली अहम...

प्रेम ओड रामदेवरा बने भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, जैसलमेर को मिली अहम जिम्मेदारी

जयपुर। भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश कार्यसमिति की नई टीम की घोषणा करते हुए संगठनात्मक ढांचे को और मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया है। नई टीम में जैसलमेर जिले के तीन नेताओं को प्रदेश स्तर पर जिम्मेदारी सौंपी गई है।

घोषणा के अनुसार चंद्रप्रकाश सारदा को प्रदेश विशेष आमंत्रित सदस्य, जबकि सवाई सिंह गोगली और प्रेम ओड (रामदेवरा) को भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नियुक्त किया गया है। संगठन में लंबे समय से सक्रिय और धरातल पर कार्य करने वाले नेताओं को इस बार प्राथमिकता दी गई है।

रामदेवरा निवासी प्रेम ओड को प्रदेश कार्यसमिति सदस्य की अहम जिम्मेदारी मिलने से क्षेत्र में खुशी का माहौल है। प्रेम ओड लंबे समय से भाजपा संगठन में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। इससे पूर्व वे फलोदी के प्रभारी, भाजपा ओबीसी मोर्चा में प्रदेश मंत्री सहित कई महत्वपूर्ण दायित्व निभा चुके हैं।

इसके अलावा वे खींवसर, करणपुर और अन्ता विधानसभा उपचुनाव में प्रवासी प्रभारी, गंगानगर-हनुमानगढ़ लोकसभा प्रभारी, हरियाणा के रतिया, पश्चिम बंगाल के मंगलकोट, उत्तर प्रदेश के गोरखपुर, दिल्ली के छतरपुर तथा गुजरात के कच्छ-अंजार क्षेत्र में प्रवासी प्रभारी के रूप में भी संगठनात्मक जिम्मेदारी निभा चुके हैं। वहीं पंचायती राज और नगर निकाय चुनावों में भी सक्रिय भूमिका निभाई है। वर्तमान में प्रेम ओड ओड महासभा राजस्थान के प्रदेशाध्यक्ष भी हैं।

प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बनने के बाद प्रेम ओड ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, पूर्व केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी, भाजपा प्रदेश मंत्री आईदान सिंह भाटी, विधायक प्रताप पूरी महाराज, विधायक छोटू सिंह भाटी तथा भाजपा जिलाध्यक्ष दलपत हिंगड़ा सहित राष्ट्रीय और प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त किया।

उन्होंने कहा कि पार्टी की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए वे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करेंगे और संगठन द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारी का सक्रियता से निर्वहन करेंगे।

गुरुवार को प्रेम ओड ने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ से मुलाकात कर उनका आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर ओड महासभा के प्रदेश संरक्षक ओमप्रकाश मांगल, जयपुर जिलाध्यक्ष सुधीर कलीहा, प्रदेश मंत्री अरुण जियानी, जयपाल ओड, दीपक सिंह सहित कई लोग मौजूद रहे।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि आगामी चुनावों और संगठनात्मक गतिविधियों को देखते हुए भाजपा की यह नई टीम प्रदेश में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। जिले में इस नियुक्ति के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है।


Discover more from THAR CHRONICLE

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

RELATED ARTICLES

Leave a Reply

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments