Wednesday, March 4, 2026
Homeजिला वार खबरेनागौरपादूकलां में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नवीन मंडा का भव्य स्वागत, संगठन...

पादूकलां में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नवीन मंडा का भव्य स्वागत, संगठन सुदृढ़ीकरण पर दिया जोर

पादूकलां। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नवीन मंडा के पादूकलां आगमन पर स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ भव्य स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूल-मालाएं पहनाकर और साफा बांधकर अभिनंदन किया। इस दौरान भाजपा के जयघोष से पूरा माहौल उत्साह और उमंग से भर गया।

संगठन की मजबूती ही भाजपा की ताकत – मंडा

सभा को संबोधित करते हुए नवीन मंडा ने कहा कि संगठन की मजबूती ही भारतीय जनता पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आगामी कार्यक्रमों और संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।

उन्होंने केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने पर जोर देते हुए कहा कि आमजन तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना प्रत्येक कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है।

बूथ स्तर तक संगठन को सशक्त बनाने पर जोर

नवीन मंडा ने कहा कि बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत बनाकर ही पार्टी को और अधिक सुदृढ़ किया जा सकता है। कार्यकर्ताओं का उत्साह ही पार्टी की असली पूंजी है और इसे लगातार बनाए रखना आवश्यक है।

बड़ी संख्या में कार्यकर्ता रहे मौजूद

कार्यक्रम में भरमा राम जाखड़, अर्जुन गोदारा, सुखदेव बेड़ा, श्रीजीत मंडा, अमराराम कारेल, कैलाश भाटी, मोहन कड़वासड़ा, राजूराम वैष्णव, जितेंद्र प्रजापत, हरिराम प्रजापत, रामनिवास जाखड़ सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। अंत में सभी ने संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प लिया तथा आगंतुक अतिथियों का आभार व्यक्त किया।


Discover more from THAR CHRONICLE

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

RELATED ARTICLES

Leave a Reply

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments