Monday, February 9, 2026
Homeजिला वार खबरेजैसलमेरराजकीय कन्या महाविद्यालय में एनएसएस का सात दिवसीय विशेष शिविर: तृतीय दिवस...

राजकीय कन्या महाविद्यालय में एनएसएस का सात दिवसीय विशेष शिविर: तृतीय दिवस पर राष्ट्रीय युवा दिवस कार्यक्रम आयोजित

पोकरण।
राजकीय कन्या महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के अंतर्गत सात दिवसीय विशेष शिविर के तृतीय दिवस का आयोजन सोमवार, 12 जनवरी को प्रातः 11 बजे महाविद्यालय परिसर में राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. झवर राम ने की। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में कालिका पेट्रोलिंग यूनिट की श्रीमती जम्भेश्वरी एवं श्रीमती दमयंती उपस्थित रहीं, जिनका प्राचार्य द्वारा श्रीफल व स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया गया।

बौद्धिक सत्र में विशिष्ट अतिथि श्रीमती जम्भेश्वरी ने छात्राओं को rajcop सिटीजन ऐप डाउनलोड कर स्वयं व परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने वाहन चलाते समय हेलमेट की अनिवार्यता, अनजान व्यक्तियों से सहायता न लेने, असामाजिक तत्वों का मुखर विरोध करने तथा अनजान ऐप डाउनलोड न करने की सलाह देते हुए साइबर अपराध से बचाव के उपाय बताए।

कार्यक्रम अधिकारी श्री संदीप पारीक ने स्वामी विवेकानंद के स्वदेशी व आत्मनिर्भरता के विचारों पर प्रकाश डालते हुए स्वदेशी दौड़ का आयोजन कराया। प्राचार्य डॉ. झवर राम ने छात्राओं से समाज की गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी करने का आह्वान किया तथा अतिथियों का आभार व्यक्त किया।
श्रीमती डॉ. इंदु देवल, सहायक आचार्या (भूगोल) एवं कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न निषेध कमेटी की प्रभारी ने छात्राओं को यौन उत्पीड़न से बचाव संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दी।

श्रमदान सत्र में स्वयंसेवकों ने पौधों को पानी दिया, खरपतवार की कटाई व छंटाई की, प्लास्टिक कचरा हटाकर महाविद्यालय परिसर की सफाई की तथा स्वदेशी दौड़ में भाग लिया।
निबंध प्रतियोगिता में प्रियांशी सोनी प्रथम, आरती सामरिया द्वितीय और अनु यादव तृतीय रहीं। राष्ट्रीय युवा दौड़ में ममता (पुत्री लादूराम) ने प्रथम, टीकमराज (पुत्री नरपतराम) ने द्वितीय तथा गीता (पुत्री जेठूसिंह) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

कार्यक्रम में संकाय सदस्य श्री प्रदीप परिहार (लोक प्रशासन), श्री गणेश प्रसाद (अंग्रेजी साहित्य), श्री हरसुख (राजनीति विज्ञान), श्री ओमप्रकाश (इतिहास), श्री रामनिवास बिश्नोई, सुश्री भगवती सहित अशैक्षणिक स्टाफ, एनसीसी कैडेट्स एवं राष्ट्रीय सेवा योजना की स्वयंसेविकाएं उपस्थित रहीं।


Discover more from THAR CHRONICLE

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

RELATED ARTICLES

Leave a Reply

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments