सूरतगढ़।
राजकीय महाविद्यालय के स्वामी विवेकानंद सभागार में राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर स्वयंसेवकों एवं विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक कार्यक्रम का आयोजन किया। इस अवसर पर सात दिवसीय कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र में फाइनेंशियल एंड इन्वेस्टमेंट प्लानिंग एवं करियर काउंसलिंग विषय पर सेमिनार आयोजित हुआ, वहीं स्वदेशी संकल्प दौड़ एवं जागरूकता रैली का भी आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती एवं स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण के साथ हुई। उद्घाटन सत्र की अध्यक्षता करते हुए महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. कमलजीत सिंह ने कहा कि स्वामी विवेकानंद का जीवन युवाओं के लिए एक प्रेरणा स्रोत है। उन्होंने बताया कि मात्र 25 वर्ष की आयु में सांसारिक मोह का त्याग कर संन्यास ग्रहण करने वाले विवेकानंद जी ने राष्ट्रवाद, धर्मनिरपेक्षता, मानवतावाद और शिक्षा जैसे विषयों पर अमूल्य विचार दिए, जो उपनिषदों, गीता और बुद्ध के उपदेशों से प्रेरित थे। उन्होंने राष्ट्रीय युवा दिवस के माध्यम से विवेकानंद जी के विचारों को आत्मसात करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के प्रारंभ में राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी लक्ष्मीनारायण पारीक ने अतिथियों, वक्ताओं एवं छात्र-छात्राओं का शब्दों द्वारा स्वागत किया। आयोजन में वाणिज्य विभागाध्यक्ष डॉ. सुनील पूनिया, पीतांबर मंगानी, लेफ्टिनेंट राजन सिंह, चंद्रकला, पारुल भटेजा, मंथन गैदर, ज्योत्सना सहित राष्ट्रीय सेवा योजना एवं राष्ट्रीय कैडेट कोर के स्वयंसेवक, कैडेट एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।
उद्घाटन सत्र का संयोजन एवं संचालन डॉ. गौरीशंकर निमिवाळ ने किया।
Discover more from THAR CHRONICLE
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

